अडानी पावर में मजदूरों की हड़ताल जारी, JCP ने दिया था साथ का भरोसा, कामरेड नरोत्तम शर्मा ने कंपनी के अड़ियल रवैये को ठहराया जिम्मेदार
Workers strike continues in Adani Power JCP had assured support comrade Narottam Sharma held the company stubborn attitude responsible
रायपुर : रायपुर जिला के तिल्दा ब्लॉक स्थित अडानी पॉवर में मजदूरों ने 10 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखा है. इससे पहले भी मजदूरों ने JCP के नेतृत्व में एक दिवसीय हड़ताल कर कंपनी प्रबंधन को चेताया था. JCP के अमित बघेल ने 15 दिन का समय SDM और प्रबंधन को दिया था. लेकिन इसी बीच बेमेतरा में एक विवाद को लेकर JCP और CKS के लोगों पर FIR के चलते मजदूरों के आंदोलन से JCP और CKS दूर है. वहीं 15 गांवों के करीब 300 मजदूर अपनी लड़ाई खुद लड़ रहे हैं.
कहा जा रहा है कि इस मामले में बीजेपी के एक जनप्रतिनिधि से जब मजदूर मदद मांगने पहुंचे तब यह कहकर मदद करने से मना कर दिया कि JCP और CKS के चक्कर में तुम लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की. और अब जब JCP के जिला पदाधिकारियों ने प्रबंधन से अपना स्वार्थ सिद्ध कर तुम्हें छोड़ दिया. तब मेरे पास आए हो. तथाकथित रुप से जनप्रतिनिधियों ने यह आरोप भी लगाया है कि JCP के किसी पदाधिकारी की कई गाड़ियां अडानी पॉवर में चलनी शुरु हो गई है. इसी के लिए JCP ने मजदूरों का फायदा उठाया है और अब मजदूरों को उनकी लड़ाई में अकेला छोड़ कर गायब है.
इलाके में पीड़ित मजदूरों की लड़ाई लड़ने से स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मना कर दिया है और शर्त रखी है कि जब तक वे JCP और CKS के नेताओं की बात मानकर काम करेंगे. वे उनका साथ नही देंगे. ऐसे में मजदूर अब खुद के बैनर पर लड़ाई लड़ रहें हैं. साथ ही अपने पूरे परिवार को साथ लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हैं.
वहीं दूसरी तरफ JCP के तथाकथित नेता जिस पर अडानी में वाहन संचालन का आरोप है का कहना है कि उसकी गाड़ी किसी ठेकेदार के जरिए अडानी में 6 महीनों से चल रही है और उसने इस आरोप से मना किया है कि आंदोलन की धमकी के बाद यह सब हुआ है. कुल मिलाकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का जो प्रभाव इस क्षेत्र में बन रहा था. मजदूरों की इस नाराजगी से उस प्रभाव पर दुष्प्रभाव साबित हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



