रायपुर में छिपा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सट्टा खिलाने वाला खाईवाल नरू सेठ गिरफ्तार, पुलिस ने मोबाइल, नकदी और सट्टा-पट्टी किया जब्त

Chhattisgarh's biggest bookie, Khaiwal Naru Seth, who was hiding in Raipur, was arrested. Police seized mobile phones, cash and betting slips.

रायपुर में छिपा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सट्टा खिलाने वाला खाईवाल नरू सेठ गिरफ्तार, पुलिस ने मोबाइल, नकदी और सट्टा-पट्टी किया जब्त

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा खिलाने वाले खाईवाल को गिरफ्तार किया है. चारामा पुलिस की टीम ने इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, नकदी और हजारों रुपए की सट्टा-पट्टी बरामद की. कांकेर साइबर सेल ने इस गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई.
पुलिस को 27 जनवरी को मुखबिर से खबर मिली कि चारामा वार्ड क्रमांक 4 शीतलापारा में एक व्यक्ति पान ठेले के पास लोगों से पैसे लेकर अंकों पर दांव लगा रहा है और सट्टा लिख रहा है. खबर मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परमेश्वर यादव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया.
गिरफ्तारी के दौरान परमेश्वर यादव के पास से सट्टा लिखी पर्ची, डॉट पेन और 2330 रुपए नकद जब्त किए गए. पूछताछ में परमेश्वर यादव ने खुलासा किया कि वह यह सट्टा नरू सेठ उर्फ नरेश बच्छाणी के कहने पर लिख रहा था. नरु सेठ बंगलापारा, चारामा का निवासी है.
इस जानकारी के बाद पुलिस ने 3 फरवरी 2026 को विशेष कार्रवाई करते हुए नरु सेठ उर्फ नरेश बच्छाणी को गिरफ्तार किया. आरोपी रायपुर में छिपा हुआ था और पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था. कांकेर साइबर सेल की मदद से उसे खोज निकाला गया. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल, नकदी रकम और हजारों रुपए की सट्टा-पट्टी जब्त की गई. पुलिस के मुताबिक नरु सेठ का आपराधिक रिकॉर्ड पहले भी रहा है. और वह इस क्षेत्र में कई बार सट्टा और अवैध गतिविधियों में शामिल पाया गया था.
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी हो, तो वह फौरन अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर खबर दें. पुलिस ने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. 
इस मामले में पुलिस ने अब तक के सभी सबूत इकट्ठा कर लिए हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. आरोपी नरु सेठ और परमेश्वर यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. और उनके खिलाफ सट्टा खिलाने और जुआ संचालित करने का मामला दर्ज किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB