राजिम कुंभ मेला में डेली महानदी की महाआरती, लोककला और लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, रचा उत्सव जैसा माहौल
The daily Mahanadi Aarti, folk art and culture performances enthralled the audience at the Rajim Kumbh Mela, creating a festive atmosphere.
गरियाबंद : राजिम कुंभ कल्प मेला में जबलपुर से पधारी साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में डेली महानदी की भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है. इस महाआरती में बड़ी संख्या में साधु-संतों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण के साक्षी बन रहे हैं. मंगलवार को आयोजित महाआरती में राजिम विधायक रोहित साहू शामिल हुए और महानदी की आरती उतारी। मेले में डेली शाम 7 बजे महानदी घाट पर 11 विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महाआरती की शुरुआत होती है.
इस अवसर पर नगर पालिका राजिम अध्यक्ष महेश यादव, नवापारा पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओमकुमारी साहू, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू की धर्मपत्नी कांतिदेवी साहू, नगर पालिका सभापति आकाश सिंह राजपूत, भरत यादव, पार्षद सुरेश पटेल, बलराम यादव, अजय पटेल, पार्षद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल, भाजपा नेत्री खुशी साहू, देवकी साहू, श्री राजीव लोचन महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष छाया राही, मधु नत्थानी, रीतु वर्मा, कुसुम सोनी, अभनपुर पार्षद चंपा लेदेकर एवं मीना साहू, राजिम एसडीएम विशाल महाराणा, तहसीलदार मयंक अग्रवाल सहित बड़ी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे.
लोमश ऋषि आश्रम में श्रीराम मानस यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं. श्रीराम मानस यज्ञ की शुरुआत 1 फरवरी से हुई है. जो 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक आयोजित किया जाएगा. इस आयोजन का संचालन पन्नालाल वशिष्ठ के मार्गदर्शन में किया जा रहा है. यज्ञ संपन्न कराने में श्याम साहू, हृदय राम साहू, लालाराम साहू, जीवन यादव, भुवनेश्वर साहू, नरेंद्र साहू, खेमू साहू, अवध केवरा बाई, देवचरण साहू सहित अन्य श्रद्धालुगण सहयोग कर रहे हैं. आयोजकों ने बताया कि श्रीराम मानस यज्ञ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे आयोजन को लेकर जनसहभागिता और आस्था स्पष्ट रूप से झलक रही है। यज्ञ स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु रामचरितमानस पाठ एवं हवन के माध्यम से पुण्य लाभ ले रहे हैं.
राजिम कुंभ कल्प मेला में भजन, फाग, पंडवानी, जगराता और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों से मंच दिनभर गुलजार रहा। राजिम के तुलाराम साहू ने भजन संध्या के अंतर्गत हनुमान जी के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिभाव में डूबो दिया. उन्होंने “सिंदूर चढ़ाने से हर काम होता है...” भजन जैसे ही प्रस्तुत किया.
इसी कड़ी में जगन्नाथ पटेल ने फाग गीतों की श्रृंखला प्रस्तुत की. वहीं रूपदास मानिकपुरी ने पंडवानी की प्रभावशाली प्रस्तुति दी. मुक्षय साहू ने जगराता, हीराबाई चक्रधारी ने सुवा नृत्य तथा लीना ने लोकनृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया. ओमप्रकाश मानिकपुरी ने जगराता भजनों पर तान छेड़कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा महेश पटेल ने फागगीत, संतोष सिन्हा और रुक्मिणी दीवान ने जसगीत की शानदार प्रस्तुतियां दीं. कलाकारों का प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया.
नवाडीह के ईश्वर साहू ने मानसगान प्रस्तुत किया। तरीघाट की पानबाई यादव ने रामधुनी, श्यामनगर की अन्नपूर्णा साहू ने रामायण, कपालफोड़ी के फणेंद्र कुमार एवं भजन मंडली नवापारा की कल्याणी कंसारी ने भजन गायन से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया. कलाकारों का सम्मान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्मृति चिन्ह भेंटकर कर किया. कार्यक्रम का संचालन निरंजन साहू, पुरुषोत्तम चंद्राकर, किशोर निर्मलकर एवं मनोज सेन द्वारा किया गया.
5 फरवरी गुरुवार को मुख्य मंच पर रायपुर के बॉबी मंडल द्वारा सुगम संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी. वहीं कुम्हारी के महेश वर्मा द्वारा लोकमंच की झमाझम प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा. दो अन्य मंचों पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे. नवीन मेला स्थल के स्थानीय मंच पर गायत्री राजपूत द्वारा पंडवानी, हरिशंकर साहनी द्वारा जगराता, खेलावन सिन्हा की फाग मंडली, लोकेश्वर साहू द्वारा लोकनृत्य, प्रेम यादव द्वारा आदिवासी नृत्य, शिवा सुरदास द्वारा सुगम गायन तथा प्रियंशी तिवारी द्वारा सुवा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा. इसके अलावा होमन यादव द्वारा राउत नाचा, भानसिंह ध्रुव द्वारा लोककला मंच एवं रामहिन बाई ठाकुर द्वारा आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति भी दर्शकों को आकर्षित करेगी.
वहीं पूर्व महोत्सव स्थल नदी मंच पर ललिता साहू द्वारा मानस गान, कपिल साहू द्वारा रामायण, भुवनेश्वरी द्वारा भजन, नकुल राम साहू की बालिका मानस मंडली तथा देवलाल साहू द्वारा जस झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
5 फरवरी को रायपुर से बॉबी मंडल द्वारा सुगम संगीत तथा कुम्हारी के महेश वर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ी लोककला मंच की प्रस्तुति दी जाएगी।
6 फरवरी को गाड़ाघाट अतरमरा से घनश्याम साहू एवं बिलासपुर के हिरेन्द्र ठाकुर द्वारा लोक मंच की प्रस्तुति होगी।
7 फरवरी को बेमेतरा के देवराज मिश्रा और नवागांव चम्पारण के महेश साहू लोक मंच कला की प्रस्तुति देंगे।
8 फरवरी को लोक गायिका आरू साहू की मनमोहक प्रस्तुति होगी। इसके अलावा धमतरी के रूपेंद्र साहू (गोलू) तथा रायपुर की सावित्री कहार द्वारा लोक मंच की प्रस्तुति होगी।
9 फरवरी को रायपुर के ग्रीष्मा आर्ट एंड कल्चर द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। वहीं दुर्ग के डिपरापारा से ईश्वर देवांगन एवं कुलेश्वर ताम्रकार लोक मंच की प्रस्तुति देंगे, साथ ही रायपुर की गीतिका चक्रधर द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
10 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा रायपुर की वैष्णवी शर्मा द्वारा भरतनाट्यम तथा पांडुका के एम.के. पांडेय द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
11 फरवरी को कोरबा के कौशल साहू लाफ्टर शो के माध्यम से दर्शकों को गुदगुदाएंगे, वहीं राजनांदगांव की कविता वासनिक द्वारा अनुराग धारा की प्रस्तुति होगी।
12 फरवरी को रायपुर की शिल्पा सिंह द्वारा कथक नृत्य तथा बेमेतरा के संतोष कुमार घोरबंधे द्वारा लोक कलामंच की प्रस्तुति दी जाएगी।
13 फरवरी को रायपुर के मनोज सेन द्वारा लोक छत्तीसगढ़ कार्यक्रम एवं मनेंद्रगढ़ की जसमीत कौर द्वारा जसगीत जागरण का आयोजन किया जाएगा।
14 फरवरी को दुर्ग के राजेंद्र साहू द्वारा लोक मंच कला और भाटापारा के प्रांजल सिंह राजपूत द्वारा भरथरी कला की प्रस्तुति दी जाएगी।
समापन पर अरुण गोविल रहेंगे मुख्य आकर्षण
15 फरवरी को राजिम कुंभ कल्प मेला के समापन अवसर पर रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता अरुण गोविल मुख्य आकर्षण रहेंगे। इसके साथ ही बिलासपुर की गीतिका द्वारा बांसुरी वादन एवं गायन तथा गरियाबंद के यशवंत भेडिया द्वारा लोक मंच की प्रस्तुति दी जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



