घरेलू विवाद में खत्म हुआ परिवार, 70 वर्षीय बीमार पत्नी की बेरहमी से हत्या कर 73 साल के बुजुर्ग तारा ने लगा ली फांसी, सदमे में बेटा-बहू
A family was destroyed in a domestic dispute; a 73-year-old man, Tara, brutally murdered his 70-year-old ailing wife and then hanged himself. His son and daughter-in-law are in shock.
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के दंतेश्वरी वार्ड में बीती रात एक दिल दहला देने वाली पारिवारिक घटना सामने आई है. आपसी विवाद ने ऐसा भयावह रुप लिया कि एक बुजुर्ग पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. मृतकों की पहचान 73 वर्षीय तारा सिंह और उनकी 70 साल की पत्नी विजय कौर के रुप में हुई है. यह मामला बैलाबाजार इलाके में हुआ.
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अक्सर विवाद होता रहता था. बेटा, बहू और बेटी घर के ही ऊपरी मंजिल में रहते थे. बीती रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. जिस पर बेटा और बहू नीचे आए और मामला शांत कराया. इसके बाद वे फिर ऊपर चले गए. लेकिन रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच दोबारा विवाद शुरु हो गया.
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर तारा सिंह ने मोटे लकड़ी के बंडे से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही पत्नी विजय कौर की मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद तारा सिंह ने भी घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. परिवार वालों को जब इस भयानक घटना का पता चला तो वे सदमे में आ गए. उन्होंने पुलिस को खबर दी.
वारदात की खबर मिलने के बाद बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने परिवार वालों से और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किस बात पर पति-पत्नी का विवाद हुआ करता था और क्या कारण था कि विवाद इतना बढ़ गया कि इसने दो जानें ले लीं.
यह घटना एक बार फिर घरेलू विवादों के खतरनाक नतीजों को सामने लाती है. बुजुर्ग दंपती के बीच छोटी-छोटी बातों पर होने वाले झगड़े अंततः इतने गंभीर हो गए कि परिणाम दोनों की मौत के रुप में सामने आया. परिवार और रिश्तेदार इस हादसे से गहरे सदमे में हैं. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



