सुसाइड कर रहे युवक का टूटा पैर, ओवरब्रिज से कूदकर जान देने की कोशिश, डायल-112 टीम ने बचाई जान, SP ने किया सम्मानित

Suicidal youth suffers broken leg, attempts suicide by jumping from overbridge; Dial-112 team saves life, SP honours him

सुसाइड कर रहे युवक का टूटा पैर, ओवरब्रिज से कूदकर जान देने की कोशिश, डायल-112 टीम ने बचाई जान, SP ने किया सम्मानित

दुर्ग : भिलाई नगर निगम का एक कर्मचारी आत्महत्या करने दुर्ग के धमधा नाका ओवरब्रिज पर पहुंचा. काफी देर तक यहीं पर भटकता रहा और अचानक से ब्रिज से नीचे रेल पटरी पर कूद गया. करीब 20 फीट की उंचाई से नीचे कूदने पर उसकी जान तो बच गई. लेकिन उसका पैर टूट गया है. यह मामला जीआरपी दुर्ग का है.
मिली जानकारी के मुताबिक खबर मिलते ही डायल-112 मोहन नगर की टीम बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंची और बेहद सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता के साथ रेलवे ट्रैक क्षेत्र में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बचाई जा सकी.
इस साहसिक एवं मानवीय रेस्क्यू कार्रवाई में डायल-112 मोहन नगर में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 1077 हिमांशु जंघेल एवं चालक क्रमांक 273 धर्मेंद्र देशमुख की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही. उनकी त्वरित, सजग एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्रवाई से एक अमूल्य जीवन बच सका. इस उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा दोनों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.
जब स्थानीय लोगों ने उसे आत्महत्या करने की वजह पूछी तो वो रोने लगा और कहने लगा कि घर वाले उसे बार-बार चिढ़ाते थे और मारने की धमकी देते थे. इसकी वजह से वो आत्महत्या करने पहुंचा है. आत्महत्या करने आए निगम के कर्मचारी का नाम भानुप्रताप देशमुख पिता कमलेश देशमुख उम्र 30 साल है. वह जेवर सिरसा वार्ड नं. 13 का रहने वाला है. भिलाई नगर निगम में सफाई कर्मचारी है. घायल हालत में युवक को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया. जहां पर उसका इलाज जारी है.
घायल भानुप्रताप ने बताया कि उसके घर वाले उसे बार-बार मेंटल बोलते थे. इसलिए मैं मरने के लिए आया था. वहीं बताया कि मेरे मामा के लड़के लोग डॉन भेजे थे मेरे लिए. उन लोग मुझे चिढ़ाते रहते हैं कि गन रखा अपने पास, जबकि वो गन नहीं है चिड़िया भगाने वाला लिया था मैं..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB