भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी से दिया इस्तीफा, प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ी, सियासी गलियारों में हलचल तेज
BJP suffers major setback, former BJYM state president Ravi Bhagat resigns from the party, also relinquishes primary membership, sparking political uproar
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सिर्फ अपने पद से ही नहीं, बल्कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्याग पत्र दे दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रवि भगत ने अपना इस्तीफा संबंधित मंडल अध्यक्ष को भेजा है. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपना इस्तीफा सार्वजनिक रूप से साझा किया है. जिसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.
रवि भगत भाजपा युवा मोर्चा में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं और संगठन में उनकी मजबूत पहचान रही है. वे युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री भी रह चुके हैं. जिससे संगठनात्मक स्तर पर उनकी अहम भूमिका मानी जाती रही है. हाल के समय में रवि भगत पार्टी की कार्यशैली और कुछ फैसलों को लेकर असंतोष जाहिर करते नजर आए थे. विभिन्न सार्वजनिक बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने कई बार संगठनात्मक मुद्दों पर अपनी नाराजगी भी व्यक्त की थी.
उनके इस इस्तीफे को पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष और आंतरिक मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि उन्होंने अपने इस्तीफे में स्पष्ट कारणों का विस्तृत उल्लेख सार्वजनिक रूप से नहीं किया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम से भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में युवाओं से जुड़े नेतृत्व को लेकर नई चर्चा शुरु हो सकती है. साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या यह इस्तीफा किसी बड़े राजनीतिक बदलाव की तरफ इशारा करता है. रवि भगत के इस्तीफे के बाद पार्टी के भीतर और बाहर दोनों जगह राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच भी इस फैसले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
उनके इस्तीफे के बाद अब राजनीतिक गलियारों में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. फिलहाल उन्होंने किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
रायपुर कलेक्ट्रेट को नकटी के लोगों ने घेरा, रायपुर जिला कांग्रेस के नेता भी मौजूद
रायपुर : राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को 80 घरों पर बुलडोजर चला दिया गया. अब इसके विरोध में बुधवार को प्रभावितों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया. उनका कहना है कि प्रशासन ने घर दिए हैं. जिनमें किसी तरह की सुविधाएं नहीं हैं. घर इतने छोटे हैं कि उसमें परिवार का रह पाना संभव नहीं है.
ग्रामीणों के इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस फोर्स लगाई गई थी. पुलिस ने कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग कर ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की और उन्हें समझाइश दी. इस प्रदर्शन में रायपुर जिला कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहे.
बता दें कि कार्रवाई से 2 दिन पहले ही ग्रामीण सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात करने पहुंचे थे. सांसद ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया था कि बरसात तक कोई तोड़फोड़ नहीं होगी. उन्होंने कहा था कि प्रशासन और ग्रामीणों के बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है. इसी बीच 29 जून को 80 घर तोड़ दिए गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



