दंतेश्वरी मंदिर के पास दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम से लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, आरोपी रवि गिरफ्तार, बदमाश से हथियार जब्त, पुरानी रंजिश बनी वजह
A young man returning from a Durga idol immersion event near the Danteshwari Temple was attacked with a knife; the accused, Ravi, has been arrested, the weapon has been seized, and the attack was reportedly motivated by an old enmity.
रायपुर : राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और विवाद के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी रवि ध्रुव उम्र 26 साल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बटनदार चाकू और घटना के समय पहनी गई शर्ट जब्त की है.
मिली जानकारी के मुताबिक त्रिमूर्ति चौक, भाठागांव निवासी प्रार्थी 22 अक्टूबर की रात 1:30 बजे अपने परिचितों के साथ दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने गया था. कार्यक्रम से लौटने के बाद 23 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे भाठागांव के छिरिपारा स्थित दंतेश्वरी मंदिर के पास उसकी मुलाकात रवि ध्रुव से हुई.
बातचीत के दौरान रवि ने युवक और उसके साथियों पर टिप्पणी की. जिससे विवाद शुरू हो गया. युवक ने रवि को गाली-गलौज करने से मना किया. इस पर रवि ने अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया. हमले में युवक की दाहिनी जांघ और घुटने के नीचे चोट आई. वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला. परिजन और परिचित घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले गए. इसके बाद पीड़ित ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई.
पूछताछ में आरोपी से चाकू और शर्ट जब्त
शिकायत के आधार पर पुरानी बस्ती पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने पीड़ित और गवाहों के बयान लिए और मौके पर मुआयना के दौरान मिले सबूतों को जुटाया. इसके बाद पुलिस ने छिरिपारा, भाठागांव निवासी रवि ध्रुव, पिता संजय ध्रुव, को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया बटनदार चाकू और घटना के समय पहनी गई शर्ट जब्त की. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 और 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. पुरानी बस्ती थाने में इस मामले का अपराध क्रमांक 558/2026 दर्ज है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



