पिकनिक के लिए निकली मजदूरो से भरी खड़ी बस को पीछे से ट्रक ने मारी ठोकर,बस के पीछे के उड़े परखच्चे, 14 सवार घायल
A truck hits a parked bus full of laborers who had gone for a picnic from behind the debris behind the bus blows up 14 passengers injured
धमतरी : धमतरी जिले के भखारा मार्ग में स्थित कोसमर्रा गांव के पास बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया. जहां मजदूर से भरी बस को ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया. जिसके चलते बस में सवार करीब 14 मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल सहित अन्य निजी अस्पतालो में भर्ती कराया गया.
बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम धमतरी जिले से बस में सवार होकर भखारा मार्ग से रायपुर होते हुए कुल 56 मजदूर पिकनिक के लिए मैनपाट जा रहे थे. तभी कोसमर्रा गांव के पास कुछ देर के लिए बस रुकी थी. और अचानक धमतरी की तरफ से रायपुर जा रही ट्रक ने पीछे से खड़ी बस को ठोकर मार दिया. जिसके चलते बस के पीछे के हिस्सा का परखच्चे उड़ गए और बस में बैठे करीब 14 मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए. मौके पर भखारा पुलिस पहुंचकर यातायात को बहाल कराया और आगे की जांच में जुटी हुई है. बस में 56 मजदूर सवार थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



