रायपुर में ई-रिक्शा के लोन की किस्त रुकने पर फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ने बनाया दबाव, परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप
In Raipur the recovery agent of the finance company put pressure on the stoppage of e rickshaw loan installment the young man committed suicide after getting upset created a stir
रायपुर : लोन की किस्त रुकने पर फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ने दबाव बनाया, जिससे परेशान होकर युवक ने परेशान होकर की खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के फाफाडीह निवासी नितेश दुबे द्वारा ई रिक्शा किस्त में लिया गया था. जिसकी सिर्फ एक किस्त रुकने पर कंपनी के एजेंट द्वारा किस्त भरने कस्टमर में काफी दबाव बनाया गया. जिससे परेशान होकर अपने निवास फाफाडीह में कस्टमर नितेश दुबे ने फांसी लगाकर खुदकुशी जैसा भयंकर कदम उठा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मृतक की मां मीना दुबे ने आरोप लगाया कि मेरा बेटा परेशानी की वजह से एक किश्त जमा नहीं करा सका तो उस पर बेहद दबाव बनाया गया. जिससे परेशान होकर मेरे बेटे ने जान चली गई. मृतक की मां आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की माग की है. ताकि भविष्य में ऐसा और किसी की साथ न हो.
बहुत से प्राईवेट कंपनी द्वारा रिकवरी करने एजेंट हायर किया जाता है लेकिन रिकवरी एजेंट अपनी मनमानी और टारगेट पूरा करने कस्टमर पर इतना दबाव बनाते है जिससे कस्टमर मानसिक तनाव से जूझता है और खुदकुशी जैसा घातक कदम उठाने मजबूर हो रहे है
सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन को प्राइवेट कंपनी और उनके एजेंट फॉलो नहीं कर रहे हैं. जिससे कस्टमर मानसिक तनाव से मजबूर होकर खुदकुशी करने लगे है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



