शराब बेचने के जुर्म में बेकसूर को गिरफ्तार करने का आरोप, सदमे से मां की मौत, हंगामा हुआ तो अंत्येष्टि के लिए मिला पैरोल, बिना सबूत कार्रवाई!

Accused of arresting an innocent man for selling liquor, mother dies of shock, granted parole for funeral after uproar, action taken without evidence!

शराब बेचने के जुर्म में बेकसूर को गिरफ्तार करने का आरोप, सदमे से मां की मौत, हंगामा हुआ तो अंत्येष्टि के लिए मिला पैरोल, बिना सबूत कार्रवाई!

कोरबा : शराब बेचने के आरोप में कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी के युवक को पुलिस ने 10 फरवरी की सुबह गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. यह खबर सुनकर युवक की मां को गहरा सदमा लगा. और उसकी मौत हो गई. अब इसको लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि पहले से ही बीमार आरोपी की मां इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी और बेटे के गिरफ्तार होने के सदमे में शायद: दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई. वहीं इससे मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए.
बुधवार को मोहल्लावासियों ने एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया. इसके बाद युवक की मां की अंत्येष्टि के लिए युवक को पैरोल दिलाने पुलिस भी सक्रिय हुई और पैरोल पर जेल से बाहर आकर आरोपी अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ.
इधर मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी सबूत के युवक को गिरफ्तार किया. जिससे उसके परिवार पर शोक का पहाड़ टूट पड़ा है. युवक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है.अब तीन भाई-बहनों के सर से मां का साया भी उठ गया है. अब पुलिस ने इस मामले में जांच की बात कह रही है.
दरअसल सीतामणी क्षेत्र में नशेबाजी और अवैध गतिविधियों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे को सीतामणी क्षेत्र में कार्रवाई के लिए पहुंची. इसी दौरान सीतामणी निवासी युवक अरुण उर्फ गोविंदा श्रीवास उम्र 24 साल के घर पर पुलिस पहुंची. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी बिना वारंट के ही युवक के घर पहुंचे और तलाशी लेने के साथ पूछताछ करने लगे. फिर अवैध तरीके से शराब बेचने के आरोप में पूछताछ के नाम पर गोविंदा को अपने साथ ले गए. इसके बाद उस पर कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया गया.
इस बीच रात को गोविंदा की मां सविता श्रीवास उम्र 45 साल को अपने बेटे की जेल जाने की खबर मिली तो उसकी तबीयत बिगड़ गई. वह पहले से ही बीमार थी. बेटे के गिरफ्तारी की खबर सुनकर उसकी तबियत और बिगड़ गई. आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां देर रात को चिकित्सको ने गोविंदा की मां को मृत घोषित कर दिया। पूर्व पार्षद सुफल दास का कहना है कि यह बहुत दु:खद घटना है. एक बेकसूर लड़के को 6 बोतल शराब बेचने के जुर्म में जेल भेज दिया गया. उनकी माता की तबीयत खराब थी.
सीतामणी क्षेत्र के निवासी सीतलेश सोनवाई ने बताया कि जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह गोविंद उसका दोस्त है. वह नशे का कोई व्यापार नहीं करता। पुलिस वालों ने घर में छानबीन किया घर में कुछ नहीं मिला। उससे कहा कि गांजा बेचते हो, जिसके बाद उसे उठा कर थाना लेकर गए. थाने में उसके खिलाफ शराब बेचने का झूठा मामला बनाया गया. जबकि घर से लेकर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज हमारे पास मौजूद है. उसने कहा कि गोविंद की मां की इसी सदमे के चलते मौत हो गई. घटना की ठोस जांच होनी चाहिए।
शराब बेचने के आरोप में एक युवक को जेल भेजा गया था. उसे पैरोल पर छोड़े जाने की मोहल्लेवासी मांग कर रहे थे. विधिवत रूप से पैरोल आदेश मिलने पर अंत्येष्टि कार्यक्रम में युवक को शामिल कराया गया है. इस तरह की बात सामने आई है कि जब युवक को गिरफ्तार किया गया था. उसके बाद उसकी माता का सदमे से निधन हुआ है. फिलहाल अंतिम क्रिया को पूर्ण कराने कार्यवाही किया गया है. मामले को देख रहे हैं. - प्रतीक चतुर्वेदी, सीएसपी कोरबा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB