आईटी अफसरों ने BLO बनकर कोयला व्यापारी फिल ग्रुप के ठिकानों पर की छापेमारी, मचा हड़कंप, व्यापारिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरु
IT officers posing as BLOs raided the premises of coal trader Phil Group, sparking a stir and sparking discussions in business circles.
बिलासपुर : इनकम टैक्स की टीम ने बिलासपुर के कोयला व्यापारी के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है. फिल ग्रुप के खिलाफ इस छापामार कार्रवाई के लिए आईटी की टीम SIR की सर्वे टीम बनकर पहुंची थी. विभाग की टीम ने एक साथ छापेमारी की है. कार्रवाई की खबर फैलते ही व्यापारिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरु हो गया. इस छापे को लेकर अभी आयकर विभाग की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोयला व्यापारी फिल ग्रुप के प्रवीण झा हैं. जिनके श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित दफ्तर और रामा वर्ल्ड स्थित घर सहित अलग-अलग ठिकानों में टीम ने दबिश दी है. इन जगहों पर कोयला कारोबार से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है. एसआईआर सर्वे टीम के स्टीकर लगी गाड़ियां कई स्थानों पर देखी गईं.
इस कार्रवाई के दौरान टीम की तरफ से कई अहम दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. आयकर विभाग की छापेमारी से कोल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.
घुटकू स्थित प्लांट और रामा वर्ल्ड स्थित आवास पर भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है. यहां कंप्यूटर हार्ड डिस्क, फाइलें और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है. कार्रवाई के दौरान संबंधित परिसरों में बाहरी लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं.
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे से अधिकारी दस्तावेजों का मिलान कर रहे हैं. हालांकि अब तक आयकर विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और कार्रवाई के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है.
प्रवीण झा शहर के प्रमुख कोयला व्यापारियों में गिने जाते हैं. ऐसे में इस कार्रवाई को लेकर व्यापारिक समुदाय में उत्सुकता और चर्चाएं तेज हैं. माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो पाएगी. फिलहाल आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



