शराब पीकर आने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी-बेटी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, दोनों की हालत नाजुक, आरोपी शंकर पांडेय गिरफ्तार

A dispute over a drunken visit led to a husband pouring petrol on his wife and daughter and setting them on fire, both in critical condition. Shankar Pandey was arrested.

शराब पीकर आने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी-बेटी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, दोनों की हालत नाजुक, आरोपी शंकर पांडेय गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला जिले में शराबी पति की खौफनाक करतूत सामने आई. घरेलू विवाद में नशे में पति ने पत्नी और बेटी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. गंभीर अवस्था मे झुलसी हुई किसी तरह खुद को बचाते हुए दोनों अस्पताल पहुंची. जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गौरेला में जिले के आला अधिकारियों के सरकारी निवास के पास पति-पत्नी रहते हैं. पति शंकर पांडेय इलाहाबाद का रहने वाला है. और पत्नी शमा शर्मा मध्यप्रदेश के बुढार की रहने वाली है. शंकर एडिशनल एसपी निवास के सामने मौजूद सुलभ शौचालय में केयरटेकर के रुप में काम करता है. जिस वजह से वह परिवार के साथ यही रहता है. वारदात के वक्त नाबालिग बेटी भी घर में थी.
बताया जा रहा है कि आरोपित आदतन शराबी है. बीती रात भी जब वह नशे में था तो पति-पत्नी में घरेलू बात को लेकर जमकर विवाद और कहासुनी हुई. इस दौरान उसकी बेटी भी मौजूद थी. विवाद के बाद नशे में धुत्त पति शंकर ने बाहर गाड़ी से पेट्रोल निकाल पत्नी शमा शर्मा और बेटी पर छिड़कर आग लगा दी. इस आगजनी में कमरे के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.
आग लगने के बाद दोनों ने किसी तरह किचन में मौजूद पानी को अपने शरीर में डालकर आग पर काबू पाते हुए झुलसी हालत में घर से बाहर निकली और सड़क पर एक ऑटो वाले को रुकवाकर जिला अस्पताल गौरेला पहुंची. दोनों के हाथ और कंधे झुलस गए हैं. जिला अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है.
वारदात के बाद आरोपित पति शंकर मौके से फरार हो गया था. पड़ोसियों से खबर मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया.
गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों पीड़िताओं का इलाज अस्पताल में जारी है. जब दोनों बयान देने की हालत में आएंगे तो उनके बयान के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB