छत्तीसगढ़ में भाजपा की महिला प्रत्याशी की गई जान, चुनाव प्रचार के दौरान सरपंच प्रत्याशी बढ़ गया ब्लड प्रेशर, इलाज के दौरान हो गई मौत, पसरा मातम
BJP woman candidate killed in Chhattisgarh, Sarpanch candidate's blood pressure increased during election campaign, died during treatment, mourning spread
छत्तीसगढ़ में भाजपा की महिला प्रत्याशी की गई जान
जांजगीर-चाम्पा : जांजगीर-चाम्पा जिले के नवागढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा की अधिकृत पार्षद प्रत्याशी सीमा दिवाकर का निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक 25 दिन पहले ऑपरेशन के जरिए उनका प्रसव हुआ था. जिसके बाद टांकों में सूजन आने से उनकी तबीयत बिगड़ गई. परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
चुनाव प्रचार के दौरान सरपंच प्रत्याशी बढ़ गया ब्लड प्रेशर, इलाज के दौरान हो गई मौत, पसरा मातम
कोरबा : कोरबा में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान एक प्रत्याशी की मौत हो गयी. ग्राम पंचायत धतूरा से सरपंच का चुनाव लड़ रहे बुधवार सिंह अपने समर्थको के साथ गांव में प्रचार करने निकला था. तभी उसकी अचानक तबियत बिगड़ गयी. आनन फानन में उसे मेडिकल कालेज लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सरपंच प्रत्याशी के मौत की खबर के बाद पूरे गांव मेें मातम व्याप्त है.
मिली जानकारी के मुताबिक हरदीबाजार पुलिस थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत धतूरा में बुधवार सिंह का परिवार निवास करता है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सिंह पहले भी गांव में 10 साल तक सरपंच रह चुका था. साल 2020 में चुनाव हारने के बाद वह चौथी बार सरपंच के लिए अपना नामांकन भरा था. नामांकन दाखिल करने के बाद वह पूरे गांव में घर-घर जाकर अपने पक्ष में समर्थन के लिए प्रचार कर रहे थे.
इसी दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई. सीने में दर्द होने की शिकायत के बाद उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक जांच में बीपी काफी बढ़ा होने की वजह से उसे तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल जाने की सलाह दी गई. परिवार के लोगों ने उसे तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार नही हुआ और उसने दम तोड़ दिया। सरपंच प्रत्याशी की मौत की खबर मिलते ही पूरे धतूरा ग्राम पंचायत में शोक व्याप्त है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



