स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाथरुम में प्राचार्य ने लगवाया CCTV कैमरा, मचा हड़कंप, कैमरे मे जांच के बाद खुलेगा राज, हटाने के निर्देश जारी
Principal installed CCTV camera in the bathroom of Swami Atmanand School, created a stir, the secret will be revealed after investigation of the camera, instructions issued to remove it.
बिलासपुर : सोचिए, अगर किसी स्कूल के बाथरुम में सीसीटीवी कैमरा लगा हो और उसमें कैद छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए, तो कैसा बवाल मचेगा? ऐसा ही बाथरुम में सीसीटीवी कैमरा लगाने का मामला बिलासपुर के लिंगियाडीह क्षेत्र स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल से आया है. इस घटना ने अभिभावकों, छात्रों और प्रशासन में हलचल मचा दी है. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
बाथरूम में सीसीटीवी लगाने का मामला उजागर होने के बाद अधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए फौरन सीसीटीवी के को हटाने की बात कही है. बॉयज टॉयलेट के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. ऐसे में सवाल उठता है कि स्कूल प्रबंधन इतनी गंभीर लापरवाही कैसे बरत सकता है?.
इस पूरे मामले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उन्हें प्रिंसिपल एम के मिश्रा ने वॉशरुम में तोड़फोड़ होने की वजह से टॉयलेट में डमी सीसीटीवी कैमरा लगाना बताया है. लेकिन प्रिंसिपल के द्वारा दिए गए अजीबो-गरीब बयान को लेकर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि कैमरा अगर डमी भी हो तो वहां नहीं लगाया जा सकता है.
वहीं इस बारे में स्कूल के कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल ऑफिस में लगे मॉनिटर में सब दिखाई देता है. अब प्रिंसिपल द्वारा मामले में अलग-अलग सफाई दी जा रही है. हालांकि अब तक उन्होंने मीडिया के सामने आकर कोई भी बयान नहीं दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



