चुनाव प्रशिक्षण और ओबीसी सर्वे में लापरवाही करने वालों पर गिरी गाज, तीन ग्राम पंचायतों के सचिव सस्पेंड, सीईओ ने की कार्रवाई

Punishment fell on those who were negligent in election training and OBC survey secretaries of three gram panchayats suspended CEO took action

चुनाव प्रशिक्षण और ओबीसी सर्वे में लापरवाही करने वालों पर गिरी गाज, तीन ग्राम पंचायतों के सचिव सस्पेंड, सीईओ ने की कार्रवाई

बिलासपुर : CEO जिला पंचायत ने मस्तुरी विकासखंड  के तीन ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है. तीनो पर पंचायत चुनाव के काम और ओबीसी सर्वेक्षण में रुचि नहीं लेने का आरोप है.
त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 से जुड़े काम में लापरवाही बरतने पर मस्तुरी विकासखंड के तीन ग्राम पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर पी चौहान ने निलंबन आदेश जारी किया. निलंबित किए गए पंचायत सचिवों में विजय धीरही ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा, सुरेंद्र खांडेकर ग्राम पंचायत कोनी और आशीष भोंसले ग्राम पंचायत रलिया शामिल हैं.
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव से जुड़े मतदाता सूची तैयार करने के लिए आयोजित 21 सितंबर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीनों सचिव बिना सूचना के गैरहाजिर थे. उन्होंने ओबीसी सर्वे कार्य में भी रुचि नहीं दिखाई. और पंचायत की समीक्षा बैठकों में भी अक्सर गैरहाजिर रहा करते थे. जिला पंचायत सीईओ ने छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 की प्रावधानों के तहत उन्हें निलंबित कर दिया है. और इन पंचायतों का कामकाज सुचारु रुप से चलाने के लिए निकट के ग्राम पंचायत सचिवों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb