कुरुद में पुरानी रंजिश पर चाकूबाजी, मुख्य आरोपी डिलेश्वर गिरफ्तार, बंटची चाकू और स्टील का कड़ा भी जब्त, दुसरे बदमाश की तलाश में पुलिस
Stabbing incident in Kurud stemming from an old enmity; prime accused Dileshwar arrested. A folding knife and a steel bracelet (kada) have been seized, and police are on the lookout for a second suspect.
धमतरी/कुरुद : धमतरी जिले में गुंडे-बदमाशों और चाकूबाजों के खिलाफ धमतरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में कुरुद पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और चाकूबाजी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बंटची चाकू और स्टील का कड़ा भी जब्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मरौद निवासी देवाशीष माहिलकर उम्र 23 साल ने थाना कुरुद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 नवंबर 2026 की रात करीब 9 बजे हाई स्कूल के पास पुरानी रंजिश को लेकर डिलेश्वर उर्फ दिलू यादव और पप्पू मंडावी ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर हाथ-मुक्के, बेल्ट के बक्कल और स्टील के कड़े से उसके चेहरे और सिर पर हमला कर चोट पहुंचाई. इस दौरान डिलेश्वर यादव ने बंटची चाकू दिखाकर उसे डराया-धमकाया.
प्रार्थी के मेडिकल चेकअप में धारदार हथियार से चोट की पुष्टि होने पर मामले में धारा 118(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर कुरुद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की.
पुलिस टीम ने ग्राम मरौद में दबिश देकर मुख्य आरोपी डिलेश्वर उर्फ दिलू यादव पिता हेमंत यादव उम्र 21 साल निवासी मरौद को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और स्टील का कड़ा जब्त किया.
आरोपी के खिलाफ अपराध के पुख्ता सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 366/26 के तहत धारा 296(ख), 115(2), 351(2), 3(5), 118(1) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. इस मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है.
आरोपी
डिलेश्वर उर्फ दिलू यादव पिता हेमंत यादव उम्र 21 साल निवासी मरौद थाना कुरूद जिला धमतरी छत्तीसगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



