आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 11 रिक्त पोस्ट पर भर्ती, 1,703 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, बिजली विभाग में 1501 पद
Recruitment for 11 vacant posts of Anganwadi workers and assistants; notification issued for the recruitment of 1,703 positions; 1,501 posts in the Electricity Department.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 11 रिक्त पदों पर भर्ती
गरियाबंद : एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त 11 पदों पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 1 पद और आंगनबाड़ी सहायिका के 10 पद शामिल हैं. आंगनबाड़ी केन्द्र झोलाराव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बाजीपदर, डेण्डूपदर-2, कुहीमाल, मुनगापदर, मांझीपारा, गवरमुंड़, पथर्री, खजरायन, खोलापारा, डोंगरीपारा के लिए एक-एक आंगनबाड़ी सहायिका पदों पर भर्ती की जाएगी.
पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक पात्र महिलाओं से 5 नवम्बर 2026 से 21 नवम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक आवेदिकाएं ई-भर्ती पोर्टल के जरिए निर्धारित अवधि में आवेदन कर सकती हैं. आवेदन सिर्फ ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के साथ सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं दस्तावेज सबमिट करना जरुरी होगा.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण या पूर्ववर्ती 11वीं बोर्ड निर्धारित की गई है. वहीं आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना जरुरी है. आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 18 से 44 साल के बीच होनी चाहिए। नियुक्ति के लिए आवेदिका का संबंधित ग्राम या नगरीय क्षेत्र के उसी वार्ड का स्थानीय निवासी होना जरुरी है. जहां आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है. इच्छुक एवं पात्र महिलाएं निर्धारित आख़री तारीख 21 नवम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
कई विभागों के 1,703 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी,
रायपुर : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर और स्नातक स्तर), उपसमूह-02 के अंतर्गत कई विभागों के 1,703 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. मंडल द्वारा इन पदों के लिए पहली बार लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी.
भर्ती में सहायक ग्रेड-3 के 1,206 पद, सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग) के 279 पद, शीघ्रलेखक (हिंदी) के 30, उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा) के 34, स्टेनो टाइपिस्ट के 23, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 25, शीघ्रलेखक (द्विभाषी) के 13, पंजीयक लिपिक के 50, सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) के 40 और शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के 3 पद शामिल हैं.
ऑनलाइन आवेदन 5 नवम्बर से शुरू हो गए हैं. आवेदन की आख़री तारीख 27 नवम्बर, शाम 5 बजे तक है. आवेदन में त्रुटि सुधार 28 से 30 नवम्बर तक शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा.
लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को सुबह 10 से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी. प्रवेश पत्र 4 जनवरी 2027 से मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे. परीक्षा पांच संभागीय मुख्यालयों में होगी.
छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों, जो परीक्षा में मौजूद होंगे. उनको परीक्षा शुल्क नियमानुसार उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा. जिससे शुल्क का भुगतान किया गया है. भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए अभ्यर्थी मंडल की वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
रायपुर : राज्य की तीनों बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती निकली है. इसमें इंजीनियरिंग, डाटा एंट्री ऑपरेटर और मेडिकल स्टाफ समेत कई पद शामिल हैं. सबसे ज्यादा 609 पद डाटा एंट्री ऑपरेटर के हैं। वहीं, कनिष्ठ अभियंता (JE) के 167 पद रखे गए हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. भर्ती का विज्ञापन और आवेदन का लिंक आधिकारिक वेबसाइट cspc.co.in पर उपलब्ध है.
कुल 1501 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती में द्वितीय श्रेणी के 195 और तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 1306 पद शामिल हैं. जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में नियुक्तियां की जाएंगी.
सबसे ज्यादा पद डाटा एंट्री ऑपरेटर के हैं. कुल 609 पदों में जनरेशन कंपनी के 95, ट्रांसमिशन कंपनी के 64 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 450 पद शामिल हैं.
वहीं, कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के 167 पद हैं। इनमें जनरेशन कंपनी के 11, ट्रांसमिशन कंपनी के 32 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 124 पद शामिल हैं.
इन पदों पर भी होगी भर्ती
तीनों बिजली कंपनियों में सहायक अभियंता के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी और सिविल ब्रांच के पद शामिल हैं.
इसके अलावा फायर ऑफिसर, सुरक्षा अधिकारी, शिफ्ट केमिस्ट, प्रोग्रामर, सब फायर ऑफिसर, सुरक्षा निरीक्षक, सुरक्षा उप निरीक्षक, प्लांट अटेंडेंट और फायर अटेंडेंट के पद भी हैं.
अन्य पदों में लेखा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, स्टेनोग्राफर, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, ड्रेसर और ईसीजी तकनीशियन शामिल हैं.
26 नवंबर तक करें Online Apply
ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर 2026 को शाम 8 बजे से शुरू हो गए हैं. उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की आख़री तारीख भी यही है.
उम्मीदवार नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं.
छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए जरूरी शर्त
तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे. प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है.
तीनों कंपनियों के साझा पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंपनी की प्राथमिकता का क्रम देना होगा. अंतिम चयन मेरिट, उम्मीदवार की प्राथमिकता और कंपनी में उपलब्ध रिक्त पदों के आधार पर होगा.
इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
Official Website:https://cspc.co.in
महत्वपूर्ण जानकारी:
कुल पद: 1501
आवेदन शुरू: 6 नवंबर 2026
आवेदन की आख़री तारीख: 26 नवंबर 2026
आख़री समय: रात 11:55 बजे
आवेदन शुल्क की आख़री तारीख: 26 नवंबर 2026
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



