विधायक यशोदा वर्मा के काफिले की कार और बाइक में टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

A vehicle in MLA Yashoda Verma’s convoy collided with a motorcycle, leaving two people critically injured; they have been referred to the district hospital. The incident has caused a stir, and the police have launched an investigation.

विधायक यशोदा वर्मा के काफिले की कार और बाइक में टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

खैरागढ़ : दुर्ग जिले में खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा की कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुर्ग अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस ने हादसे की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र के मिलन चौक के पास की है,
मिली जानकारी के मुताबिक विधायक यशोदा वर्मा की कार खैरागढ़ की तरफ जा रही थी. इसी दौरान लिटिया की तरफ से बोरी आ रही बाइक से कार की टक्कर हो गई. बाइक पर शिव वर्मा (उम्र 50 साल) और हेमंत पटेल (उम्र 45 साल) सवार थे. टक्कर में दोनों को गंभीर चोटें आईं.
हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दुर्ग अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल दोनों का इलाज जारी है. दोनों कहां के रहने वाले हैं. इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है.
विधायक की कार मौके पर छोड़ी, दूसरी बाइक से रवाना हुईं
हादसे के बाद विधायक यशोदा वर्मा अपनी कार को मौके पर छोड़कर दूसरी बाइक से वहां से रवाना हो गईं. हालांकि, इस दौरान घायलों की मदद के लिए उनकी तरफ से क्या व्यवस्था की गई और कार छोड़कर जाने की वजह क्या थी. इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. विधायक की तरफ से भी अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
पुलिस कर रही हादसे की जांच
एसडीओपी धमधा बीएम तिग्गा ने हादसे की पुष्टि की है. पुलिस हादसे के वजह की जांच कर रही है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि कार और बाइक के बीच टक्कर किन हालात्त में हुई. जांच के बाद ही हादसे की वजह और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb