भाजपा नेता की हार्ट अटैक से मौत, कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने के बाद पोस्ट में लिखा- खाता-पीता हूं अच्छा, कौन जाने कल क्या हो

BJP leader dies of heart attack after getting Covishield vaccine wrote in the post I eat and drink well who knows what will happen tomorrow

भाजपा नेता की हार्ट अटैक से मौत, कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने के बाद पोस्ट में लिखा- खाता-पीता हूं अच्छा, कौन जाने कल क्या हो

दुर्ग/भिलाई : भिलाई के हाउसिंग बोर्ड निवासी और भाजपा युवा नेता गुरमीत सिंह उर्फ हनी की शनिवार-रविवार देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई. 3 महिना पहले कोविशील्ड की बूस्टर डोज लगवाई थी. कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
कुछ दिन पहले खाने की थाली के साथ अपने सोशल मीडिया पर भिलाई के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले भाजपा नेता गुरमीत सिंह उर्फ हनी उम्र 42 साल ने पोस्ट डाली थी. जिनकी शनिवार रात हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. जब ये पोस्ट गुरमीत ने डाली थी तो कई लोगों ने इसे मजाक में लिया था.
लेकिन 30 नवंबर की देर रात अटैक आने से हुई उनकी मौत ने सभी को चौंका दिया. जब उन्हें अटैक आया वो अपने घर पर अकेले थे. अगले दिन यानी रविवार को जब उनकी काम वाली बाई घर पहुंची. दरवाजा खटखटाया. लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला.
इसके बाद उसने पूरी जानकारी आसपास के लोगों को दी। पड़ोसियों ने बाहर खिड़की से देखा तो गुरमीत अंदर कमरे पर बेसुध पड़े थे. इसके बाद लोगों ने डॉक्टर को बुलाया. जांच में पता चला कि उनकी मौत हो गई है. इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई.
गुरमीत की एक बेटी भी है. वो बाहर हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है. गुरमीत घर पर अकेले रहते थे. बेटी और उनके रिश्तेदारों को फोन पर खबर दी गई. जिसके बाद सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. गुरमीत की मौत से पूरा परिवार सदमे में है.
बता दें कि गुरमीत ने कुछ समय पहले ही भाजपा जॉइन किया था. इससे पहले वे विधायक देवेंन्द्र यादव की टीम में उनके खास कैम्पेनिंग के लिए काम करते थे. गुरमीत ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में भी हिस्सा लिया था.
कांग्रेस के पूर्व युवा नेता हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी गुरमीत सिंह उर्फ हनी लंबे समय तक कांग्रेस में सक्रिय रहे हैं. वो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI