दो अलग-अलग कुओं से मिली महिला और बच्चे की पत्थर से बंधी लाश, हत्या कर शव फेंकने की आशंका, डबल मर्डर से इलाके में सनसनी
The bodies of a woman and a child were found tied to stones in two different wells, suspicion of murder and dumping of the bodies, double murder creates sensation in the area
दुर्ग : दुर्ग जिले के खमरिया कुरुदडीह में दो अलग-अलग कुओं से एक महिला और एक बच्चे की लाश मिली है. पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया, हत्या कर लाश फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है. एसएसपी विजय अग्रवाल, एएसपी अभिषेक झा और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है. मामले की जांच जारी है. यह मामला अम्लेश्वर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक खम्हरिया गांव में विवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं कुएं से पानी लेने पहुंची थीं. तभी उन्हें कुएं से बदबू आने का एहसास हुआ. पास जाकर देखा गया तो पानी में कोई भारी चीज तैरती दिखी. ग्रामीणों ने फौरन अमलेश्वर पुलिस को खबर दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन कर कुएं से करीब 12 से 13 साल के एक बच्चे का शव बरामद किया.
यह शव निकालने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि कुछ दूरी पर स्थित एक दुसरे कुएं से भी शव होने की खबर मिली. पुलिस ने वहां पहुंचकर दूसरा शव बाहर निकाला. जो कि एक 30-35 साल की महिला का था. महिला ने सलवार-सूट पहना हुए थी. दोनों ही शव कपड़ों में लिपटे थे. और बोरे में भरकर कुएं में फेंके गए थे. घटनास्थल पर एसएसपी विजय अग्रवाल, एएसपी सुखनंदन राठौर और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची.
शक है कि हत्या के बाद शवों को ठिकाने लगाने के लिए कुएं में फेंका गया. प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है. शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया गया है.
यह भी सामने आया कि बोरे में पत्थर बांधकर वजन बढ़ाया गया था ताकि शव ऊपर न आ सकें. फिर भी समय बीतने के बाद शव पानी की सतह पर आ गए. पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शवों की पहचान की कोशिश की. लेकिन दोनों मृतक इस गांव के नहीं बताए जा रहे हैं. दोनों कुएं आपस में करीब 35 से 40 मीटर की दूरी पर स्थित हैं.
अमलेश्वर थाना पुलिस अब हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि महिला और बच्चे के बीच क्या रिश्ता था और उन्हें किसने और क्यों इतनी बेरहमी से मारा. मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.
दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि इस मामले में दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है. एडिशनल एसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है. जिसमें एसडीओपी सहित तीन-चार थाने के प्रभारी शामिल किए गए हैं. दोनों मृतकों की पहचान होने की स्थिति में सारे मामले का पर्दाफाश हो जाएगा. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शवों की शिनाख्त के लिए प्रयासरत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



