ट्रक ने 13 लोगों से भरी कार को मारी टक्कर, नामकरण संस्कार कार्यक्रम में जा रहे परिवार की 4 महिला और एक बच्चे समेत 6 की मौत, 7 की हालत नाजुक
Truck hits a car full of 13 people, 6 people including 4 women and a child of a family going to a naming ceremony died, 7 are in critical condition
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने SUV कार को टक्कर मार दी, हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा आज सुबह डोंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग छट्ठी (नामकरण संस्कार) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे. इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव पर जायलो कार नम्बर CG04 LD 8049 को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक CG07 BQ 0941 ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में 6 की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोगों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. फिलहाल पुलिस इस मामले में फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है.
जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में 13 लोगों से भरी एक जायलो कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में 6 की मौके पर ही मौत हो गई. जिनमें एक बच्चे, 4 महिला 1 पुरुष शामिल हैं. वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों के शव को बाहर निकाला और घायलों फौरन डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया. सभी घायलों की हालात काफी नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
हादसे के शिकार लोग जिले के गुंडरदेही क्षेत्र के निवासी हैं. मृतकों में 30 वर्षीय दुरपत प्रजापति पुत्र पूना राम उमर निवासी ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), 50 वर्षीय सुमित्राबाई कुंभकार पत्नी स्वर्गीय कार्तिक राम निवासी घोरडी महासमुंद, 35 वर्षीय- वृद्धा मनीषा कुंभकार, पत्नी विश्वनाथ, निवासी ग्राम घोरडी। सगुन बाई कुंभकार, उम्र 50 साल, निवासी ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा, महासमुंद, इमला बाई, उम्र 55 साल, पत्नी रेवा राम। ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) निवासी सिन्हा के 7 वर्षीय पुत्र जिग्नेश कुंभकार और ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) निवासी प्रीतम कुंभकार की मौत हो गई है.
घायलों में मिथलेश कुमार पुत्र जमीत कुमार उम्र 7 वर्ष, गुरेदा (गुंडरदेही) निवासी बिंदेश्वरी बाई पति पूरनलाल कुंभकार उम्र 35 वर्ष, ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), रुखमणी बाई पत्नी छबिलाल उम्र 60 वर्ष शामिल हैं। वर्ष, ग्राम भर्रे निवासी युवराज साहू पुत्र घासी राम उम्र 30 साल, ग्राम सिकोसा (गुंडरदेही) निवासी रम्भा बाई पति ईश्वरी बाई कुलपत राम उम्र 61 साल ग्राम गुरेड़ा (गुंडरदेही) निवासी कुमारी बाई पत्नी रूपलाल कुंभकार उम्र 55 साल, ग्राम भर्रे निवासी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



