संजय नगर में हुई चाकूबाजी, जेल से छूटे आदतन बदमाश की हत्या का प्रयास, दो लोगों ने चाकू से किया जानलेवा हमला, आऱोपी फरार
There was a stabbing incident in Sanjay Nagar, an attempt was made to kill a habitual criminal released from jail, two people attacked him with a knife, the accused absconded
दुर्ग : भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र के संजयनगर में फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है. यहां आदतन बदमाश राहुल सिंग पर दो लोगों ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया. जिस युवक पर हमला हुआ है वह आदतन बदमाश है और हाल ही में जेल से छूटकर आया है. इधर युवक पर हमला कर आऱोपी फरार हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र के संजयनगर में आदतन बदमाश राहुल सिंग पर दो लोगों ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया. घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही है.
चाकूबाजी की घटना में घायल राहुल को खून से लतपथ देख परिजन उसे सीधे सुपेला स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे. वारदात की खबर लगते ही सुपेला पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम वहां पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.
क्राइम डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है. आऱोपी के पकड़ में आते ही घटना की सच्चाई सामने आएगी. लेकिन पीड़ित हत्या का आऱोपी रहा है और हाल ही में जमानत पर छूट कर आया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



