जिले में हुई तीन जगहों की चोरी का हुआ खुलासा, पुलिस ने रायपुर और राजिम के सोनार चोरों समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thefts from three places in the district were revealed, police arrested four accused including goldsmith thieves from Raipur and Rajim

जिले में हुई तीन जगहों की चोरी का हुआ खुलासा, पुलिस ने रायपुर और राजिम के सोनार चोरों समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

धमतरी : धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र सहित जिले में हुई तीन जगहों की चोरी का खुलासा हो गया है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों में नवापारा राजिम और रायपुर के आरोपियों समेत धमतरी जिले के दो आरोपी भी शामिल हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक 23 अप्रेल 2025 को प्रार्थिया सुबह करीब 7 बजे घर में ताला लगाकर काम करने गयी थी कि करीब 11:30 बजे खाना खाने के लिये अपने घर आकर देखी तो घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था. कमरे के अंदर जाकर देखी तो पुरा सामान बिखरा पड़ा था. आलमारी (पठेरा) का ताला टुटा हुआ था. आलमारी (पठेरा) के अंदर रखे सोने चांदी का जेवरात 46000/- रुपये और नगदी रकम 40000/- रुपये कुल जुमला करीब 86000/- रुपये को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना भखारा में अपराध कमांक 53/2025 धारा 305,331 (3) बीएनएस कायम कर जांच में लिया गया.
इसी तरह 24 अप्रेल 2025 को सिरकट्टा थाना दुगली जिला धमतरी से कुल 1लाख 45 हजार मशरुका के नकबजनी की रिपोर्ट पीड़ित मनसुख राम नेताम पिता दिलदार नेताम उम्र 42 साल साकीन सिरकट्टा द्वारा दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा दो अलग-अलग जगह पर हुए चोरी के तरीका ए वारदात एवं चोरी के प्रकृति में समानताओं, आरोपियों के हुलिया एवं उनके द्वारा प्रयुक्त मोटर बाईक की समानता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर लगातार पतासाजी का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.
जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा, उप पुलिस अधीक्षक अजाक/काईम मोनिका मरावी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरुद श्रीमती रागिनी मिश्रा के मार्गदर्शन में सायबर सेल तकनीकी एवं थाना मखारा के द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी. जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण किया गया. घटना स्थल के आसपास लगे और आरोपियों के आने-जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज को बारिकी से मुआयना किया गया मुआयना करने पर 2 व्यक्ति को मोटर सायकल में संदिग्ध हॉलत में घुमते हुए देखा गया.
अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिए सीसीटीवी फुटेज में मिले हुलिया के आधार पर मूखबीर लगाकर पतासाजी की जा रही थी. मुखबिर की खबर के आधार पर संदेही आरोपी देवनारायण सारथी उर्फ झब्बू निवासी नारी थाना कुरूद और लोकेश साहू निवासी कोकड़ी थाना कुरुद जिला धमतरी से उक्त चोरियो के बारे में बारीकी से पूछताछ किया गया.
पूछताछ पर बताया कि एक हफ्ते पहले ग्राम कुर्रा थाना भखारा के एक सूने मकान में ताला तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात और नगदी रकम चोरी किये. फिर अगले दिन ग्राम सिरकट्टा थाना दुगली के एक सुने मकान से सोना-चांदी के जेवरात और नगदी रकम चोरी किये. और वर्ष 2024 माह अगस्त में ग्राम सम्बलपुर थाना नगरी के एक सुने मकान से सोना-चांदी के जेवरात और नगदी रकम को चोरी करना बताये.
चोरी किये सोने-चांदी के जेवरात को टिकरापारा रायपुर और नवापारा राजिम में बिकी किये. चोरी की नगदी रकम और बिकी की रकम को आपस में बंटवारा किये. जो खाने पीने, सट्टा /जुआ खेलने में खर्च हो जाना बताये.
आरोपियों के पास से कुल नगदी रकम 58000/- रुपये और सोने-चांदी के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल पल्सर मोटर सायकल को जप्त किया गया. सोने-चांदी के जेवरात खरीदने वाले सोनार सोनराज सोनी (नवापारा राजिम), विश्वजीत दलाई (रायपुर) को धारा 305, 331(3), 317 (2) 3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. पूर्व अपराधिक रिकार्ड आरोपी देवनारायण सारथी पूर्व में कई चोरी और जुआ एक्ट के मामले में जिला धमतरी में गिरफ्‌तार किया गया है और आरोपी लोकेश साहू को जिला गरियाबंद में चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है.
उक्त आरोपी को पकड़ने में सायबर सेल तकनीकी एवं थाना प्रभारी भखारा जिला धमतरी की सराहनीय भूमिका रही.
नाम आरोपी
(01) देवनारायण सारथी उर्फ झब्बू पिता राम कुमार सारथी उम्र 34 साल साकिन नारी थाना कुरुद जिला धमतरी (छ.ग.)
(02) लोकेश साहू पिता द्वारिका साहू उम्र 37 साल साकिन कोकड़ी थाना कुरुद जिला धमतरी (छ.ग.)
(03) सोनराज सोनी पिता पारसमल सोनी उम्र 30 साल साकिन केसरपारा नवापारा राजिम थाना गोबरा जिला गरियाबंद (सोनार)
(04) विश्वजीत दलाई पिता भारद्वाज दलाई उम्र 40 साल साकिन टिकरापारा सत्यनारायण चौक रायपुर जिला रायपुर (सोनार)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB