शराब प्रेमियों के लिए किया गया नया मोबाइल ऐप Manpasand लॉन्च, अब घर बैठे मिलेगी उपलब्धता और ब्रांड की जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड

New mobile app Manpasand launched for liquor lovers now you will get availability and brand information sitting at home download like this

शराब प्रेमियों के लिए किया गया नया मोबाइल ऐप Manpasand लॉन्च, अब घर बैठे मिलेगी उपलब्धता और ब्रांड की जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब शराब प्रेमियों के लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है. जिसका नाम “मनपसंद” है. इस ऐप के जरिए शराब के शौकिन न सिर्फ अपनी पसंदीदा ब्रांड की शराब को खोज सकते हैं. बल्कि यह भी जान सकते हैं कि किस सरकारी शराब दुकान पर कौन-सी ब्रांड उपलब्ध है और उनकी असल कीमत क्या है.
इस ऐप का उपयोग करने से अब शराब दुकानों पर सेल्स पर्सन द्वारा “ब्रांड उपलब्ध नहीं है” कहने का बहाना नहीं चलेगा. क्योंकि यह ऐप उस दुकान में उपलब्ध सभी ब्रांड्स की जानकारी देगा. यह ऐप NIC (नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर) द्वारा विकसित किया गया है और इसे गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड कर दिया गया है.
विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस ऐप से उपभोक्ताओं को कई तरह की सुविधा मिलेगी और वे आसानी से अपनी पसंदीदा शराब को सर्च कर सकेंगे.
कैसे डाउनलोड और उपयोग करें ऐप
अगर आप इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं. तो सबसे पहले आपको इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा. डाउनलोड करने के बाद जब आप ऐप को खोलेंगे. तो आपको छह अलग-अलग विकल्प दिखाई देंगे. इनमें से आपको “मदिरा खोजें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
फिर आप शराब के प्रकार का चयन करें और इसके बाद अपना जिला चुनें.
इसके बाद ऐप पर आपके जिले की सभी शराब दुकानों की लिस्ट दिखाई देगी. जब आप अपनी नजदीकी शराब दुकान पर क्लिक करेंगे. तो उस दुकान में उपलब्ध सभी ब्रांड्स की लिस्ट सामने आ जाएगी. इससे आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि आपके नजदीकी शराब दुकान में कौन-कौन सी शराब उपलब्ध है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb