अंतिम संस्कार के दौरान हादसा, जलती चिता में जा घुसा ऑटो!, जलकर हो गया खाक, बाल-बाल बचे मामा-भांजा, अस्पताल में चल रहा इलाज

Accident during a funeral: Auto-rickshaw crashes into a burning funeral pyre and is reduced to ashes; an uncle and nephew narrowly escape and are now undergoing treatment in the hospital.

अंतिम संस्कार के दौरान हादसा, जलती चिता में जा घुसा ऑटो!, जलकर हो गया खाक, बाल-बाल बचे मामा-भांजा, अस्पताल में चल रहा इलाज

बिलासपुर : रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौटते वक्त श्मशान घाट में एक भयावह घटना घट गई. आटो जलती चिता में जाकर घुस गया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि ऑटो कुछ ही मिनटों में धू-धू कर जलने लगा. जलते ऑटो में मामा-भांजा सवार थे. किसी तरह बाहर निकले. नहीं तो एक बड़ी अनहोनी घट जाती. दोनों आग से झूलस गए. दोनों का सिम्स में इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक पर रहने वाले दशरथ सिंह राजपूत ऑटो ड्राइवर है. उनका भांजा शैलेंद्र सिंह कोरबा इमलीडुग्गू में रहता है. दशरथ की रिश्तेदार मंगला दीनदयाल कालोनी में रहती थी. वृद्धा की तबीयत खराब थी. शुक्रवार को उसकी मौत हो गई.
रिश्तेदार की मौत की खबर पर दशरथ अपने भांजे शैलेंद्र को लेकर मंगला धुरीपारा पहुंचा. बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के बाद दशरथ अपने भांजे को लेकर ऑटो से घर लौट रहे थे. दशरथ ने ऑटो को स्वीच ऑफ करते वक्त बेक गेयर में रख दिया था.
ऑटो स्टार्ट करते वक्त दशरथ भूल गया कि ऑटो बेक गेयर में है. ऑटो स्टार्ट कर वह उसे आगे बढ़ा रहा था. तब वह यह भूल गया कि ऑटो बेक गेयर में है. लिहाजा स्टार्ट कर जैसे ही आगे बढ़ाने एक्सीलेटर पर पैर रखा. ऑटो आगे बढ़ने के बजाय तेजी के साथ पीछे गया और जलती चिता में जाकर घुस गया.
ऑटो पर बैठे दशरथ और उनका भांजा दोनों आग की लपटों में झूलस गए. दशरथ और उनका भांजा किसी तरह बाहर निकले. इधर आटो चिता की आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. झुलसे मामा और भांजे को सिम्स में भर्ती कराया गया है. जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb