धमतरी में आधी रात हथियार लेकर मचाया उत्पात, वार्डवासियों की शिकायत पर 7 गिरफ्तार, 6 नाबालिग भी शामिल, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

In Dhamtari, a group created a ruckus in the middle of the night while armed with weapons; following complaints from local residents, 7 individuals—including 6 minors—have been arrested, while a search is underway for other suspects who remain at large.

धमतरी में आधी रात हथियार लेकर मचाया उत्पात, वार्डवासियों की शिकायत पर 7 गिरफ्तार, 6 नाबालिग भी शामिल, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

धमतरी : शहर में आधी रात हथियार लेकर उत्पात मचाने वाले आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है. चेहरे पर गमछा बांधे युवकों पर मोहल्ले में गाली-गलौज करने, लोगों को जान से मारने की धमकी देने और घरों-दुकानों में तोड़फोड़ करने का आरोप है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नोमेश पटेल उर्फ आर्यन उम्र 19 साल को गिरफ्तार किया है. वहीं, मामले में शामिल 6 नाबालिगों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई.
आधी रात 12 से 2 बजे तक मचाया उत्पात
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक 21 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच 15 से 20 युवक मराठा पारा और बांसपारा इलाके में इकट्ठा हुए थे. आरोप है कि युवकों ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था और उनके पास लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, तलवार व चाकू जैसे हथियार थे. इस दौरान मोहल्लेवासियों के साथ अश्लील गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी देते हुए घरों के दरवाजों तथा दुकानों के शटर पर वार किए गए.
पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
वार्डवासियों की शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन और सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पुलिस ने संदेहियों की तलाश शुरू की. जांच और पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी की पहचान विंध्यवासिनी वार्ड, कारगिल चौक निवासी नोमेश पटेल उर्फ आर्यन के रूप में हुई. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
मामले में शामिल 6 नाबालिग बालकों के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के बयान के आधार पर गवाहों की मौजूदगी में घटना में इस्तेमाल किए गए धारदार चाकू, बांस के डंडे और वारदात के समय पहने गए कपड़े जब्त किए हैं. मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb