छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, प्रोफेसर पीयूष गिरफ्तार, प्रैक्टिकल में कम नंबर देने की धमकी, महासमुंद में 9वीं की स्टूडेंट से छेड़छाड़, प्रिंसिपल सस्पेंड
Professor Piyush arrested for sending an obscene video to a female student and threatening to give her low marks in practicals; principal suspended following the molestation of a 9th-grade student in Mahasamund.
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर स्थित कृषि महाविद्यालय की छात्राओं को टेलीग्राम ऐप पर अश्लील वीडियो भेजने और विरोध करने पर प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल करने और नम्बर काटने की धमकी देने वाले आरोपी प्रोफेसर पीयूष कांत नेताम को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पीड़िता ने 27 अक्टूबर को कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.
शिकायत में बताया गया कि कृषि महाविद्यालय में पदस्थ प्रोफेसर पीयूष कांत नेताम लंबे समय से छात्राओं के साथ आपत्तिजनक बातें करता था. 25 सितंबर 2026 को आरोपी प्रोफेसर ने छात्रा को टेलीग्राम पर बेहद अश्लील वीडियो भेजा. जब छात्रा ने आपत्ति जताई. तो आरोपी ने प्रैक्टिकल परीक्षा में कम नंबर देने और करियर बर्बाद करने की सीधी धमकी दी.
दहशत में थीं छात्राएं, आखिरकार पहुंचीं थाने
आरोपी शिक्षक के पद और प्रभाव के चलते छात्राएं पहले उसकी हरकतों को नजरअंदाज करती रहीं. लेकिन जब मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग हद से पार हो गई. तो छात्राओं ने साहस जुटाकर परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. जुर्म दर्ज होते ही सहायक उपनिरीक्षक भुनेश्वरी भगत के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई..
कैंपस में घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
मुखबिर की खबर पर पुलिस टीम ने कृषि महाविद्यालय परिसर में दबिश देकर 49 साल का आरोपी प्रोफेसर पीयूष कांत नेताम (निवासी ग्राम कोपरा, थाना फरसगांव, जिला कोंडागांव) को धर दबोचा. डिजिटल सबूतों और मोबाइल फॉरेंसिक जांच के आधार पर आरोपी को 28 अक्टूबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से अदालत ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कड़ा संदेश दिया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



