नाका कर्मियों ने धान और वाहन को जप्त कर बनाया पंचनामा, प्रशासनिक टीम का करते रहे इंतजार, इधर जब्त धान समेत गाड़ी लेकर आरोपी फरार

The Naka workers seized the paddy and the vehicle and prepared the Panchnama, kept waiting for the administrative team, while the accused fled with the seized paddy and the vehicle

नाका कर्मियों ने धान और वाहन को जप्त कर बनाया पंचनामा, प्रशासनिक टीम का करते रहे इंतजार, इधर जब्त धान समेत गाड़ी लेकर आरोपी फरार

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवैध धान परिवहन पर सख्ती दिखाने के लिए कलेक्टर अजीत वसंत ने सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच नाके स्थापित किए हैं. इन नाकों पर अवैध धान परिवहन की रोकथाम के लिए वाहनों की सघन जांच की जा रही है. हालांकि सोमवार को ग्राम लबेद मार्ग में एक घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिया.
जांच नाके पर पिकअप वाहन CG 11 AQ 4634 को रोका गया. जिसमें अवैध धान लदा हुआ पाया गया. यह वाहन सक्ती जिले से कोरबा में प्रवेश कर रहा था. नाका कर्मियों ने धान और वाहन को जप्त करते हुए पंचनामा तैयार किया और बरपाली तहसीलदार को खबर देकर मौके पर प्रशासनिक टीम भेजने की मांग की.
कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मियों के घटनास्थल पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था. इस बीच, वाहन चालक ने मालिक को खबर दी. जो कुछ देर बाद मौके पर पहुंचा. दबंगई दिखाते हुए वह जप्त धान सहित वाहन लेकर फरार हो गया.
नाका कर्मी यह सब देखते रह गए. जबकि प्रशासनिक टीम समय पर नहीं पहुंच पाई. इस घटना से कलेक्टर के सख्त निर्देशों का पालन अधूरा रह गया और अवैध कार्य करने वालों को प्रोत्साहन मिला. अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई कब तक करता है?.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI