छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा सड़क हादसों का दौर, पुल पर एक-एक कर लगातार पलटी तीन गाड़ियां, अफरा-तफरी का माहौल, तेज रफ़्तार बन रही वजह
The series of road accidents is not stopping in Chhattisgarh, three vehicles overturned one after the other on the bridge, creating chaos, high speed being the reason
कोरबा : कोरबा में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. रोजाना हादसे हो रहे हैं. और रोज लोग घायल हो रहे है. उरगा और कनकी के बीच कुदूरमाल पुल के उपर एक के बाद एक तीन भारी वाहन पलट गए. हादसे में किसी तरह की जनहानि तो नहीं हुई है. लेकिन वाहन में मौजूद राख और गिट्टी के सड़क पर फैलाव होने की वजह जाम की हालत जरुर बन गए.
कोरबा शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले भारी वाहनों की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं. वाहनों की रफ्तार ज्यादा हाने की वजह से इस तरह के हालात पैदा हो रहे हैं. उरगा थानांतर्गत कुदूरमाल पुल के उपर बीती रात तीन ट्रक एक के बाद एक पलट गए. बताया जा रहा है कि अकलतरा से गिट्टी लेकर कोरबा आ रही ट्रक पुल के उपर पलट गई. जिससे गिट्टी का बिखराव सड़क पर हो गया. इस हादसे के बाद पुल पर रास्ता संकरा हो गया.
एक-एक कर संकरे रास्ते से वाहन निकलने लगी. इसी बीच राख लोड दो ट्रक भी मौके पर पलट गई और राख सड़क पर बिखर गया. सुबह जब ग्रामीणों ने इस नजारे को देखा तो उनके होश उड़ गए. इस हादसे की वजह से मार्ग पर लम्बा जाम लगा हुआ था. इस हादसे में किसी तरह की जनहानी तो नहीं हुई है. लेकिन आने-जाने में लोगों को काफी परेशान होना पड़ा.
मुख्य मार्ग पर मौजूद पुल के उपर जिस तरह से वाहन हादसे का शिकर हुए हैं उससे बुधवार की सुबह तक जाम लगा हुआ था. मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को मार्ग से हटाया तब जाकर लोगों ने रात की सांस ली और मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



