नदी में डूबने से किसान की मौत, परिजनों ने की तलाश, पत्नी ने पानी में देखा शव, परिवार में पसरा मातम, पुलिस कर रही मामले की जांच
Farmer died due to drowning in the river, family members searched, wife saw the dead body in the water, mourning spread in the family, police is investigating the case.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के मल्हार क्षेत्र में लीलागर नदी में डूबकर एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान विक्रम केवर्त के रुप में हुई है., जो खेत से घर लौटते समय नदी में डूब गए. शुक्रवार शाम से लापता किसान का शव शनिवार दोपहर नदी में मिला.
मिली जानकारी के मुताबिक मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत वार्ड 4 में रहने वाले विक्रम केवर्त उम्र 50 साल का खेत नदी किनारे था. जहां वे सब्जी की खेती करते थे. गुरुवार शाम 5 बजे खेत से घर लौटते वक्त वे लापता हो गए. परिजनों ने तलाश शुरु की.
शनिवार दोपहर करीब 1 बजे विक्रम की पत्नी खेत में काम करने के बाद नदी में नहाने गई तो वहां एक शव औंधे मुंह पानी में तैरता दिखा. करीब जाकर देखने पर उन्होंने मृतक की पहचान अपने पति के रुप में की और फौरन ग्रामीणों व पुलिस को खबर दी. मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



