रावण दहन से पहले हादसा, अचानक क्रेन मशीन गिरने से पिता और ढाई साल की मासूम बच्ची घायल, टूट गए दोनो पैर, दोनों अस्पताल में भर्ती
Accident before Ravana Dahan father and two and a half year old innocent girl injured due to sudden fall of crane machine both legs broken both admitted to hospital
जांजगीर-चांपा : जिले के चांपा नगर के भाले राव मैदान में दशहरा के दौरान हादसा हो गया है. यहां दशहरा देखने गए पिता-पुत्री के ऊपर लिफ्टर क्रेन मशीन गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गए. दोनों का बीडीएम अस्पताल में इलाज जारी है.
मिली जानकारी मुताबिक शनिवार की रात करीब 10 बजे भाले राव मैदान में राम रावण संवाद के लिए लिफ्टर क्रेन मशीन लगाया गया था. लिफ्टर मौके पर ही पलट गया उसे नीचे खड़े पिता अवधेश सिंह और उसकी ढाई साल की पुत्री सृष्टि सिंह चपेट में आने से अवधेश सिंह के दोनो पैर टूट गए. वही ढाई साल की मासूम सृष्टि सिंह को हल्की चोट आई है. दोनो को इलाज के लिए निजी अस्पताल NKH में भर्ती कराया गया. दोनो का इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
यमुनानगर में बड़ा हादसा, जलता हुआ पुतला भीड़ पर गिरा, दर्जन भर घायल
यमुनानगर : यमुनानगर में रावण दहन के दौरान बुधवार शाम को बड़ा हादसा हो गया. शहर के दशहरा ग्राउंड में रावण का 80 फुट ऊंचा पुतला जलने के दौरान अचानक ढह गया और सीधे नीचे मौजूद भीड़ के ऊपर जा गिरा. इसके चलते बहुत सारे लोग घायल हो गए. जबकि कई लोगों के बेहद गंभीर होने की खबर है. हालांकि मृतकों या घायलों की पुष्ट संख्या अब तक पता नहीं लग सकी है. लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 7 से 12 लोगों के घायल होने का दावा किया गया है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पुतले की चपेट में आकर तीन लोगों के सिर फट जाने से उनकी हालत नाजुक है. जबकि 2 लोगों कपड़ों में आग लगने से जल गए अन्य लोग जलते हुए पुतले से ब्लास्ट होकर छिटकर रहे पटाखों की चपेट में आकर घायल हुए हैं. जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुट गए.
सामने आए इस घटना के वीडियो के मुताबिक, दर्जनों लोग पुतलों में आग लगने के बाद नीचे गिर रहे उनके जलते हुए टुकड़े बटोर रहे थे. इसे एक धार्मिक अंधविश्वास से जोड़कर देखा जा रहा है. इसी दौरान अचानक जलता हुआ पुतला उनके ऊपर जा गिरा है. इस दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारी लोगों को पुतले के पास जाने से रोक रहे थे.
माना जा रहा है कि अगर वे ऐसा नहीं करते तो ज्यादा लोग घायल हो सकते थे. घायलों में से कुछ की पहचान सरोजनी कॉलोनी सुरेंद्र कुमार, पुराना हमीदा निवासी विक्रम, बैंक कॉलोनी निवासी राकेश, बाड़ी माजरा निवासी मोहित व दीपक के तौर पर की गई है.
जलता हुआ पुतला नीचे गिरने के बाद मैदान में मौजूद भीड़ में भगदड़ मच गई. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को संभालने की कोशिश की. लेकिन घबराए लोग इधर-उधर दौड़ते रहे. इस दौरान भी कई लोगों को चोट आई है. पुलिस ने भीड़ को संभालने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है. जहां उनका इलाज हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



