घर के बाहर पड़ी मिली सिंदूर से रंगी मरी हुई काली मुर्गी, नींबू, मिर्ची और धमकी भरा पत्र, काला जादू के शक से इलाके में मचा हड़कंप
A dead black hen painted with vermilion, lemon, chilli and a threatening letter were found lying outside the house, there was a stir in the area due to suspicion of black magic.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में सीपत क्षेत्र के ग्राम देवरी में एक ग्रामीण वृंदा केंवट के घर के आंगन में अजीबोगरीब वस्तुएं पाई गई. किसी ने सिंदूर से रंगे मरी हुई काली मुर्गी, नींबू, मिर्च और नीचे एक धमकी भरा पत्र छोड़ दिया है. पत्र में घर में रह रही एक लड़की को लेकर गंभीर चेतावनी दी गई है. उसमें लिखा गया है कि लड़की की मौजूदगी से घर में ग्रह बाधा होगी और उसे घर में रखने पर उसकी मौत हो सकती है.
वृंदा ने इस मामले की शिकायत सीपत थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए गांव के लोगों से पूछताछ शुरु कर दी है. इस मामले की जांच में कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर भी सामने आए हैं. जिनके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



