कांग्रेस नेत्री के बेटे ने की खुदकुशी, देर रात कमरे में लगाई फांसी, बच्चे को लेकर मायके चली गई थी पत्नी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Congress leader son committed suicide hanged himself in the room late at night wife had gone to her maternal home with the child the family members were in bad condition after crying
कोरबा : कोरबा से कांग्रेस नेत्री के बेटे के खुदकुशी की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से मानसिक रुप से परेशान था. मानिकचौरी पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरु कर दी है. शख्स की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुरे गांव में मातम छा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रवि शंकर शुक्ला नगर स्थित वाल्मीकि आवास में निवासरत माया थापा के बेटे रितेश थापा उम्र 34 साल ने बीती रात घर पर पंखे से लटक कर फांसी लगा ली. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया. और घटना की जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा कि रितेश थापा उम्र 34 साल रात 10 बजे घर पहुंचा. खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया. रात करीब 2 बजे जब मां टॉयलेट के लिए उठी तो बेटे का कमरा खुला हुआ मिला. जब पास जाकर अंदर देखी तो उसके होश उड़ गए. फांसी के फंदे से बेटे की लाश लटक रही थी.
मृतक रितेश की मां कांग्रेस नेत्री हैं. और पिछले कई सालों से पार्टी से जुड़ी हुई हैं. उनके 2 बेटे हैं. मृतक रितेश बड़ा बेटा था. वहीं छोटा सोमेश थापा रायपुर में रहता है. और निजी कंपनी में काम करता है. रितेश की शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है. कुछ दिनों पहले पत्नी बच्चे को लेकर अपने मायके चले गई थी. जिसे फोन कर बुलाया गया. मृतक वर्तमान में कुछ काम नहीं करता था और मानसिक रुप से परेशान भी था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



