निर्माणाधीन मकान में ग्रामीण ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कारन अज्ञात, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
Villager commits suicide by hanging himself in a house under construction, reason unknown, sensation spread in the area, police investigating the case
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार सुबह मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमतरा में एक ग्रामीण की खुदकुशी की घटना से सनसनी फैल गई. शंकरराम कैवर्त पिता पुतुलराम उम्र 45 साल सुबह घर से निकले और देर तक वापस नहीं लौटे. कुछ समय बाद ग्रामीणों ने उन्हें एक निर्माणाधीन मकान में फांसी पर झूलते देखा. खबर मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे.
मस्तूरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की गहन जांच में जुट गई. खुदकुशी के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो सका है. लेकिन पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रहस्यमय मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



