DJ डांस प्रतियोगिता में दो गुटों के बीच विवाद, चाकूबाजी में एक युवक की मौत, तीन गंभीर, फैली सनसनी, हिरासत में चार संदेही, पूछताछ जारी

Dispute between two groups at a DJ dance competition leads to a stabbing; one youth dead, three critically injured. The incident has caused a stir; four suspects are in custody, and questioning is underway.

DJ डांस प्रतियोगिता में दो गुटों के बीच विवाद, चाकूबाजी में एक युवक की मौत, तीन गंभीर, फैली सनसनी, हिरासत में चार संदेही, पूछताछ जारी

महासमुंद : महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोल्दा में DJ डांस प्रतियोगिता के बाद दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. विवाद के बाद हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
मृतक की पहचान ग्राम कोमा निवासी डेनिल दीवान के रुप में हुई है. वहीं हमले में मनु दीवान, सोमनाथ दीवान और मनीष दीवान गंभीर रुप से घायल हो गए. तीनों घायलों को इलाज के लिए महासमुंद के सोहम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक ग्राम कोल्दा में DJ डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसी दौरान रात करीब 10:30 बजे आंवराडबरी और कन्हारपुरी के युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. प्रतियोगिता स्थल से करीब 500 मीटर दूर विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना हुई.
वारदात की खबर मिलते ही खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने शक के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. विवाद की असल वजह और हत्या में शामिल आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb