AI से कलेक्टर का फर्जी आदेश बनाकर आबकारी मामले में जब्त बाइक को छुड़ाने पहुंचे कार्यालय, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Two individuals arrived at an office attempting to secure the release of a motorcycle seized in an excise case by presenting a fake order—purportedly issued by the District Collector—that had been created using AI; the police arrested both suspects and sent them to jail.

AI से कलेक्टर का फर्जी आदेश बनाकर आबकारी मामले में जब्त बाइक को छुड़ाने पहुंचे कार्यालय, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से कलेक्टर के नाम पर फर्जी सरकारी आदेश तैयार करने का मामला सामने आया है. आबकारी मामले में जब्त मोटरसाइकिल को छुड़ाने के लिए दो आरोपियों ने कलेक्टर दुर्ग के नाम से कूटरचित आदेश तैयार कर आबकारी कार्यालय में पेश किया. दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुर्म में इस्तेमाल मोबाइल फोन और फर्जी सरकारी आदेश की कॉपी भी जब्त की है. दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 नवंबर 2026 को प्रार्थी भोजराम रत्नाकर ने थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जय कुमार आडिल और युगल किशोर शर्मा आबकारी नियंत्रण कक्ष, सेक्टर 1 भिलाई पहुंचे थे. दोनों वर्ष 2025 के एक आबकारी मामले में जब्त मोटरसाइकिल को सुपुर्दनामा में लेना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने आबकारी कार्यालय में कलेक्टर दुर्ग के नाम से जारी एक आदेश पेश किया. आरोपियों द्वारा पेश आदेश के जरिए मोटरसाइकिल नम्बर CG07 B 15687 (होंडा HF डिलक्स) को वापस लेने का प्रयास किया गया.
आबकारी कार्यालय में जब उक्त आदेश का मुआयना और सत्यापन किया गया. तो दस्तावेज फर्जी एवं कूटरचित पाया गया. इसके बाद मामले की जानकारी थाना भिलाई भट्ठी पुलिस को दी गई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर शुरु की गई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए भिलाई भट्ठी पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ किए जाने पर आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने जब्त मोटरसाइकिल को वापस लेने के मकसद से AI की मदद लेकर कलेक्टर दुर्ग के नाम से फर्जी सरकारी आदेश तैयार किया था. इसके बाद उक्त दस्तावेज को असली सरकारी आदेश के रूप में आबकारी कार्यालय में पेश किया था.
आरोपियों का मकसद वर्ष 2025 के आबकारी प्रकरण में जब्त अपनी मोटरसाइकिल को छुड़ाना था. इसके लिए उन्होंने डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया. आरोपियों ने कलेक्टर के नाम से फर्जी आदेश तैयार किया और उसे आबकारी नियंत्रण कक्ष में पेश कर मोटरसाइकिल सुपुर्दनामा में लेने का प्रयास किया. हालांकि, संबंधित कार्यालय में दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के चलते उनकी कोशिश नाकाम हो गई.
पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से जुर्म में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त किया. इसके अलावा कलेक्टर दुर्ग के नाम से तैयार किए गए फर्जी और कूटरचित शासकीय आदेश की प्रति भी जब्त की गई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को 14 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय कुमार आडिल उर्फ पप्पू उम्र 32 साल निवासी ग्राम मोहरेंगा, सतनामी पारा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग और युगल किशोर शर्मा उर्फ राजा उम्र 40 साल निवासी ग्राम मोहरेंगा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई है. दोनों आरोपियों के खिलाफ फर्जी शासकीय दस्तावेज तैयार करने और उसका उपयोग करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है.
आरोपी
जय कुमार आडिल उर्फ पप्पू उम्र 32 साल निवासी ग्राम मोहरेंगा, सतनामी पारा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग
युगल किशोर शर्मा उर्फ राजा उम्र 40 साल निवासी ग्राम मोहरेंगा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb