जिस आंदोलन में 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हों, उसमे एक भी भाजपा का नेता न हो कैसे सम्भव है? -कांग्रेस
How is it possible that there is not even a single BJP leader in a movement in which more than 20 thousand people participate -Congress
बिलासपुर : प्रदेश में दिन-ब-दिन बढ़ती चोरी और डकैती की घटनाओं ने जनता और व्यापारियों को भयभीत कर दिया है. मंदिरों से लेकर सराफा व्यापारियों तक किसी की संपत्ति सुरक्षित नहीं है. पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर गंभीर सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जनता त्राहिमाम कर रही है. लेकिन सरकार सदस्यता अभियान और अन्य राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त है.
शैलेश पांडेय का कहना है कि आज प्रदेश में चोरी की घटनाएँ इतनी आम हो गई हैं. कि लोग अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं करते. सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी भी अपराधियों के हौसले को कम करने में असफल हो रही है. व्यापारियों के लिए अब यह दोहरी चुनौती बन गई है कि वे व्यापार करें या अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
राजीव भवन में हुई प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक, चुनाव और आंदोलन की बनी रणनीति
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में राजीव भवन में संपन्न हुई. बैठक में रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की तैयारी एवं रणनीति पर और आसन्न नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी व रणनीति पर एवं प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था को लेकर तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति प्रदान करने पर व्यापक चर्चा हुई.
बैठक में कुछ पदाधिकारियों ने बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पदयात्रा निकालने का सुझाव दिया गया. जिस प्रदेश अध्यक्ष ने भी जल्द फैसला लेकर यात्रा का मार्ग और तिथि घोषित करने के लिये कहा.
बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पदाधिकारियों की सक्रियता और कर्मठता से हम आंदोलन कर रहे हैं. जब तक प्रदेश की एक भी नागरिक असुरक्षित है हम शांत नहीं बैठेंगे. संगठन को लगातार सक्रिय बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के प्रति धन्यवाद का प्रस्ताव पदाधिकारियों ने दिया.
बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, उपाध्यक्षगण प्रतिमा चंद्राकर, अंबिका मरकाम, पी.आर. खुंटे, प्रेमंचद जायसी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्रीगण प्रशांत मिश्रा, नरेश ठाकुर, डॉ. थानेश्वर पाटिला, राजेन्द्र साहू, आरती सिंह, सकलेन कामदार, सीमा वर्मा, कन्हैया अग्रवाल, शाहिद खान, दीपक दुबे, सुबोध हरितवाल, सदस्य कार्यसमिति लालजी चंद्रवंशी, गंगा पोटाई, भोलाराम साहू, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष जनक धु्रव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रमुख अरूण ताम्रकार, कांग्रेस पिछड़ा विभाग अध्यक्ष केशव चंद्राकर, अंसगठित क्षेत्र समस्या निवारण अध्यक्ष मो. सिद्दीक मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
जिस आंदोलन में 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो ? ,उसमे एक भी भाजपा का नेता न हो कैसे सम्भव है?
बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जांच समिति के सदस्यो ने बिलासपुर सेंट्रल जेल जाकर बलौदा बाजार कांड में बंद कांग्रेस नेताओ से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत हुए समिति के सदस्य पूर्व मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री एवं पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शिव डहरिया, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष देवा देवांगन, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार अंचल, प्रवक्ता ऋषि पांडेय, महिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा घृतेश ,पूर्व एल्डर मैन यतीश गोयल, राकेश केसरी शामिल थे.
समिति के सदस्य धनेंद्र साहू और शिव डहरिया ने घटना की पूरी जानकारी ली, घटना के समय वे लोग कहां थे? घटना के दिन किस काम से बलौदा बाजार आये थे? कहां के रहने वाले थे? इस घटना के आयोजक कौन थे? अनुमति किसने ली? टेंट, माइक, भोजन की व्यवस्था किसने की? आंदोलन के लिए किसने सुविधा प्रदान की जैसे बहुत सी जानकारी ली गई.
उन्होंने जो बाते बताई. उससे ऐसा लगता है कि भाजपा एक मिशन में काम कर रही है और कांग्रेस एवं सतनामी समाज को टारगेट कर रही है. इसीलिए अधिकांश बन्दी कांग्रेस और अन्य संगठन से जुड़े हुए है. जेल में जितने भी निरुद्ध है. उनमें एक भी भाजपा नेता या भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता नही है.
सदस्यों ने कहा कि जिस आंदोलन में 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो ? उसमे एक भी भाजपा का नेता न हो कैसे सम्भव है? एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में फोटोग्राफर है ने बताया कि पुलिस के साथ वीडियो ग्राफ़ी किया और दूसरे दिन मुझे घर से गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि मुझे आन्दोलन से कोई लेना देना नही था. मैं तो अपनी ड्यूटी कर रहा था. एक परीक्षा देने गया था एक अपने रिश्तेदार के न्यायालयीन कार्य गया था. एक अपने साले के साथ काम से गया था. इसी तरह हर बन्दी अपने निजी कामो से गये थे.
उनमें से एक बन्दी ने बताया कि आंदोलन के पूर्व उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा से प्रतिनिधि मंडल मिला था और उनसे मांग की गई कि घटना की जांच सक्षम जांच एजेंसी से कराए और दोषियों पर कार्यवाही हो. लेकिनर कुछ परिणाम नही निकला. आंदोलन के लिए पुलिस व्यवस्था की भी मांग की गई थी.
धनेंद्र साहू और शिव डहरिया ने बताया कि दूर दूर से गिरफ्तारी की गई. भाजपा समर्थित संगठन के नेता और जो भाजपा नेता मंच में भाषण दिए आज बाहर घूम रहे हैं. निर्दोष बच्चों को रासुका का डर दिखा कर कोरे कागज में हस्ताक्षर कराया जा रहा है. और उन्हें डराया जा रहा कि हस्ताक्षर नही करोगे तो माता-पिता को अंदर कर देंगे.
सदस्यों ने कहा कि आज संचार सशक्त है फिर पुलिस फुटेज जारी क्यो नही कर रही है ? ऐसा तो सम्भव ही नही है कि इतना बड़ा आन्दोलन हो और पुलिस वीडियो ग्राफ़ी न कराए, पुलिस के पास जो भी सबुत है उसे मीडिया को दिखाना चाहिए. बन्दी सभी युवा है उनके भी कुछ बनने के सपने है. लेकिन भाजपा चाहती है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओ एवं सतनामी समाज को बदनाम करने की साजिश कर रही है और लोगो को किसी भी धारा के अंदर बंद कर रही है.
केंद्रीय जेल में जाने के पहले समिति के सदस्यो का छत्तीसगढ़ भवन में कांग्रेस नेताओ ने आत्मीय स्वागत किया
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
आदरणीय मुख्यमंत्री जी मंदिर की दानपेटी से लेकर सराफा व्यापारी तक चोरों और डकैतों का आतंक है,जनता त्राहिमाम कर रही है -शैलेश, व्यापारियों में जानमाल की सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल है व्यापार करें की जानमाल बचायें?, पूरी सरकार सदस्यता अभियान में लगी है और पुलिस-प्रशासन उनकी ड्यूटी में तो जनता की रखवाली कौन करेगा? भीड़भाड़ के धार्मिक कार्यक्रमों से भी जनता दूरी बनाने लगी है क्योंकि वहाँ भी कुछ भी सुरक्षित नहीं
बिलासपुर : शैलेश पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में रोज़ चोरी और लूट की घटनाएँ हो रही है आये दिन हर शहर में सुने मकान में चोरियों की खबर आ रही है और ये चोर सीसीटीवी कैमरे से भी नहीं डरते है और इसका अंजाम ये होता है कि लोग अपने घर में भी दहशत में रहते है क्योंकि उनको पता होता है हमारा कोई क्या बिगाड़ लेगा और चोरियों की वारदातें बढ़ती जा रही है।मंदिर की दानपेटी भी चोर नहीं छोड़ रहे है बिलासपुर के मंदिर की दानपेटी चोरी चली गई है क्योंकि सब क्या भगवान भरोसे चल रहा है।मंदिर हो या पुजारी के घर हो या कोई भी किसी का भी घर हो चोर ताक लगाके बैठे रहते है और लोगो की जानमाल का नुक़सान हो रहा है. सरेआम महिलाओं के चैन और मंगलसूत्र खींचे जा रहे है,भीड़भाड़ के धार्मिक कार्यक्रमों से भी जनता दूरियाँ बनाने लगी है क्योंकि कब क्या हो जाए,डर बना रहता है।गाड़ी रोककर वसूली की जा रही है और अवैध टोल में जनता लूटी जा रही है,प्रदेश में अपराधियों में कोई दहशत नही है।
उन्होंने कहा कि चाहे रामानुजगंज की घटना हो जहां सब कैमरा में दिख रहा था लेकिन चोरों को कोई दहशत नही थी और बेधड़क चोरी करके निकल गये जैसे किसी का कोई डर नहीं है आज व्यापारी भाई सरकार और पोलिश के संरक्षण में अपना व्यापार चलाते है और इस विश्वास से घर जाते है कि सब अच्छा होगा लेकिन यहाँ तो दिनदहाड़े लूट हो रही है।अपराधियों के ऊपर क़ानून का कोई भय नहीं है और उनके हौसले बुलंद है इसलिए वो अपना काम आसानी से कर रहे है।
उन्होंने कहा कि आप हो या ग्रहमंत्री जी हो अगर आपसे कोई बात विरोध में कहते है और अगर उसमे भलाई है तो आप और आपकी सरकार के मंत्री हमेशा राजनीतिक बयान देकर छुट्टी पाते है क्योंकि इसी से आपकी राजनीति चलती है और आपकी सरकार में विपक्ष का कोई सम्मान नहीं है।विपक्ष और पत्रकार दोनों की बातों को आपको सुनना चाहिए और उसमे जो सुधार हो सकता है उसको करना चाहिए।आपकी सरकार में कोई भी अपराध कम नहीं हो रहा है और प्रदेश का माहौल बिगड़ता जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
पिछले दो दिनों से प्रदेश के मुख्यमंत्री जी प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी की कांफ्रेंस कर रहे थे और इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री जी प्रदेश की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं और विषयों पर उन्होंने चर्चा किया और इस समीक्षा बैठक में उनके साथ प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे लेकिन आज जब उन्होंने प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर दिनभर महत्वपूर्ण चर्चा किया जिसमे ग्रह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदय और प्रदेश के डीजीपी साहब को बैठक में शामिल किया तो उन्होंने अपने ही मंत्रीमण्डल के वरिष्ठ मंत्री जो कि उप मुख्यमंत्री भी है जिनके पास ग्रह विभाग जैसा महत्वपूर्ण विभाग है लेकिन उनको बैठक में आमंत्रित नहीं किया और उनको इस बैठक से दूर रखा गया,ये बात कोई सामान्य नहीं है,आमतौर पर मुख्यमंत्री जिस विभाग की समीक्षा करते है उस विभाग के मंत्री को जरुर बिठाते है ये जरुरी भी है और परंपरा भी है लेकिन आज छत्तीसगढ़ में कुछ एसा हुआ जिससे ये समझ आया कि प्रदेश की बदतर क़ानून व्यवस्था से नाराज़ मुख्यमंत्री ने अपने ही ग्रह मंत्री को नहीं बुलाया इसका मतलब साफ़ है कि ग्रहमंत्री अपना विश्वास खो चुके है और अपने विभाग से दूर कर दिये गये है और अपने अधिकारियों की नजर में भी अब वो उतने ज़िम्मेदार नहीं दिखाई पड़ रहे है।यानि मुख्यमंत्री ग्रह विभाग को ख़ुद चलाना चाहते है और श्री विजय शर्मा को नाम का मंत्री बनाया हुआ है,इसलिए प्रदेश में सरकार ने जनता का भी विश्वास खो दिया है और पूरे प्रदेश में सिर्फ हत्या,दुष्कर्म,चाकूबाज़ी और लूट की घटनाएँ हो रही है और नशे एवं जुआँ और सट्टा पूरे प्रदेश में फलफूल रहा है और पैसा नीचे से ऊपर तक पहुँचाया जा रहा है,नशे की बिक्री इतनी ज्यादा हो रही है कि महिलाओं को फ़ी ऑफ़र देकर शराब पिलाई जा रही है,शायद इसलिए मुख्यमंत्री जी को अब ग्रहमंत्री पर विश्वास नहीं रह गया है और ग्रह मंत्री जी को तत्काल इस्तीफ़ा दे देना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
बिलासपुर : कानून व्यवस्था की उड़ती धज्जी पर तंज कसते हुए पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय से कहा है कि प्रदेश में रोज़ चोरी और लूट की घटनाएँ हो रही है आये दिन हर शहर में सुने मकान में चोरियों की खबर आ रही है और ये चोर सीसीटीवी कैमरे से भी नहीं डरते है और इसका अंजाम ये होता है कि लोग अपने घर में भी दहशत में रहते है क्योंकि उनको पता होता है हमारा कोई क्या बिगाड़ लेगा और चोरियों की वारदातें बढ़ती जा रही है।मंदिर की दानपेटी भी चोर नहीं छोड़ रहे है बिलासपुर के मंदिर की दानपेटी चोरी चली गई है क्योंकि सब क्या भगवान भरोसे चल रहा है।मंदिर हो या पुजारी के घर हो या कोई भी किसी का भी घर हो चोर ताक लगाके बैठे रहते है और लोगो की जानमाल का नुक़सान हो रहा है।सरेआम महिलाओं के चैन और मंगलसूत्र खींचे जा रहे है,भीड़भाड़ के धार्मिक कार्यक्रमों से भी जनता दूरियाँ बनाने लगी है क्योंकि कब क्या हो जाए,डर बना रहता है।गाड़ी रोककर वसूली की जा रही है और अवैध टोल में जनता लूटी जा रही है,प्रदेश में अपराधियों में कोई दहशत नही है।
चाहे रामानुजगंज की घटना हो जहां सब कैमरा में दिख रहा था लेकिन चोरों को कोई दहशत नही थी और बेधड़क चोरी करके निकल गये जैसे किसी का कोई डर नहीं है आज व्यापारी भाई सरकार और पोलिश के संरक्षण में अपना व्यापार चलाते है और इस विश्वास से घर जाते है कि सब अच्छा होगा लेकिन यहाँ तो दिनदहाड़े लूट हो रही है।अपराधियों के ऊपर क़ानून का कोई भय नहीं है और उनके हौसले बुलंद है इसलिए वो अपना काम आसानी से कर रहे है।
आप हो या गृहमंत्री जी हो अगर आपसे कोई बात विरोध में कहते है और अगर उसमे भलाई है तो आप और आपकी सरकार के मंत्री हमेशा राजनीतिक बयान देकर छुट्टी पाते है क्योंकि इसी से आपकी राजनीति चलती है और आपकी सरकार में विपक्ष का कोई सम्मान नहीं है।विपक्ष और पत्रकार दोनों की बातों को आपको सुनना चाहिए और उसमे जो सुधार हो सकता है उसको करना चाहिए।आपकी सरकार में कोई भी अपराध कम नहीं हो रहा है और प्रदेश का माहौल बिगड़ता जा रहा है।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
रेत माफियाओं से पूरा प्रदेश हलाकान, चाकूबाजी-गुंडागर्दी और हत्या चरम पर -सोलंकी
राजनांदगांव : डीजल एवं आवश्यक वस्तुओं की बेतहाशा मूल्य वृद्धि को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकरामुद्दीन सोलंकी ने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले 9 माह में ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार के जनविरोधी फैसलों ने सुशासन की पोल खोल दी है। जनसेवा की भावना के साथ काम करने की जगह प्रदेश को बीजेपी का एटीएम बना दिया गया है और आवश्यक वस्तुओं में मूल्य वृद्धि कर आमजनता से वसूली की जा रही है। सबके सर पर छत व पक्के मकान का सपना दिखाकर सीमेंट का रेट रातों-रात 50 रूपये प्रति बोरा बढ़ा दिया गया, रेती के दामों में 4 गुना वृद्धि देखी जा रही है.
कांग्रेस सरकार द्वारा रजिस्ट्री की दरों में दी जाने वाली 30 प्रतिशत की छूट को भी खत्म करते हुए रियल स्टेट कारोबार में मंदी लाने का प्रयास किया जा रहा है। कृषि के बाद सर्वाधिक रोजगार रियल स्टेट के कारोबार से मिलता है, जिस पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है। बिजली बिल हाफ योजना की जगह अब दोगुना बिजली बिल योजना चलाया जा रहा है। पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल, सब्जियों के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि से लोगों का बजट गड़बड़ाया हुआ है। सरकार को जनहितैषी योजनाओं में राजनीति नहीं करनी चाहिए। अगर विगत 9 माह पर गौर किया जाए तो प्रदेश में अपराध का ग्राफ भी प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसा एक दिन भी नहीं गुजरता जब प्रदेश में हत्या, बलात्कार या गैंगरेप की घटना ना हुई हो। महिलाओं में असुरक्षा का माहौल है, जो चिंता का विषय है।
श्री सोलंकी ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस जनता के हितों की अनदेखी कहीं भी बर्दाश्त नहीं करेगी। राज्य सीमेंट निर्माण में पूरी तरह आत्मनिर्भर है, उसके बावजूद सिंडिकेट बना कर सीमेंट और रेत की दरों में वृद्धि कहीं ना कहीं अवैध वसूली को इंगित करता है। सीमेंट की बढ़ी कीमतों को तत्काल काम किया जाना चाहिए एवं सरकार को चुनावी राज्यों के लिए पार्टी फंड जुटाने की जगह जनता के हितों को ध्यान में रख कर काम करना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



