राशन कार्ड की KYC में लापरवाही, चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित, इस तारीख तक करवा लें ई-केवाईसी, नहीं हुआ तो गेहूं-चावल बंद
Negligence in KYC of ration card licenses of four shops suspended get e KYC done by this date if not done then wheat and rice will be closed
राशन कार्ड की KYC में लापरवाही, चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : भारत सरकार के निर्देश पर राज्य में संचालित समस्त राशनकार्डों में दर्ज सदस्यों का शत प्रतिशत ईकेवाईसी करने के निर्देश दिए गए हैं. इसी कड़ी में समय सीमा बैठक में समीक्षा के दौरान एक ईकेवाईसी में निर्देश के अनुरूप काम नहीं किए जाने की वजह से कलेक्टर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के निर्देश पर खाद्य अधिकारी के द्वारा सारंगढ़ नगरीय क्षेत्र के चार दुकानों के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.
निलंबित होने वाले दुकानों में आनंद खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति वार्ड क्रमांक 4 दुकान आईडी क्रमांक 411830009, मां मंगला महिला स्व सहायता समूह पैलपारा दुकान आईडी क्र. 412003083, प्रगति स्व सहायता समूह कुटेला दुकान आईडी क्र. 412003068 एवं शालिनी खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति जेलपारा 411003006 शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
इस तारीख तक करवा लें ई-केवाईसी, नहीं हुआ तो गेहूं-चावल बंद
छत्तीसगढ़ में 31 अक्टूबर तक ई-केवाईसी नहीं कराया, तो राशन कार्ड रद्द हो जाएंगे. साथ ही पुराने राशन कार्ड से उपभोक्ता राशन नहीं ले पाएंगे. वन नेशन वन कार्ड अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान में राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए हितग्राही परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड और अंगूठे का ई-केवाईसी करना जरुरी है.
KYC कराने के लिए आपको यह दस्तावेज अपने पास तैयार रखने होंगे. राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड (वैकल्पिक), वोटर आईडी (वैकल्पिक),पासपोर्ट (वैकल्पिक), बैंक पासबुक शामिल हैं. अपने राशन कार्ड की स्थिति को ऑनलाइन या राशन दुकान पर जाकर चेक कर सकते हैं. अगर आपको KYC प्रक्रिया में कोई समस्या आ रही है, तो आप संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं.
कैसे करें केवाईसी
राशन कार्ड की केवाईसी को अगर मोबाइल से ऑनलाइन करना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर से मेरा राशन 2.0 एप्लीकेशन को डाउनलोड करना है और इस एप्लीकेशन पर बताई गई प्रक्रिया के मुताबिक केवाईसी करनी है.
सबसे पहले मेरा राशन 2.0 एप्लीकेशन डाउनलोड करें.
एप्लीकेशन में अपना आधार नंबर दर्ज करें.
प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और लॉगिन करें.
राशन कार्ड केवाईसी के विकल्प के सामने केवाईसी पर क्लिक करें.
आधार नंबर और लिंक मोबाइल नंबर से केवाईसी कंप्लीट करें.
ऑनलाइन राशन कार्ड केवाईसी कैसे करें यहां जाने
अपने-अपने राशन कार्ड की केवाईसी को ऑनलाइन कैसे कर सकते हैं नीचे दिए गए जानकारी को पढ़ें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



