ब्रेकअप के बाद युवती को परेशान करना पड़ा भारी, छेड़खानी और मोबाइल स्टेटस पर फोटो डालकर बदनाम करने वाला आरोपी अजीत गिरफ्तार
Harassing a young woman proved costly; Ajit, accused of molesting her and defaming her by posting her photo on his mobile status, has been arrested and sent to jail.
रायगढ़ : युवती से छेड़खानी करने और उसकी तस्वीर मोबाइल स्टेटस पर लगाकर बदनाम करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी अजीत मालाकार उम्र 24 साल को दबिश देकर पकड़ा गया. जो ग्राम सेमरा (पुसौर) का निवासी है और वर्तमान में चांदमारी, सिटी कोतवाली क्षेत्र में रह रहा था.
शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला
मिली जानकारी के मुताबिक 20 साल की पीड़ित युवती ने 27 नवंबर 2026 को महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि करीब दो साल पहले से उसकी आरोपी से जान-पहचान थी और बातचीत होती थी. लेकिन परिजनों को जानकारी होने के बाद युवती ने उससे दूरी बना ली थी. इसके बावजूद आरोपी लगातार फोन कर उसे परेशान कर रहा था.
घर पहुंचकर विवाद और स्टेटस पर फोटो डालने का आरोप
पीड़िता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 4 नवंबर 2026 की सुबह करीब 11 बजे आरोपी उसके घर पहुंचा और बातचीत बंद करने पर बदनाम करने की धमकी देते हुए गलत नीयत से उसका हाथ और बांहों को पकड़कर छेड़खानी की. साथ ही आरोप है कि आरोपी ने उसकी फोटो अपने मोबाइल स्टेटस पर डालकर उसे बदनाम करने की कोशिश की.
बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज, पुलिस का संदेश
युवती की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 105/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78(1)(ii) और 74 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया. महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और वैधानिक प्रक्रिया के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



