महंगाई का आम जनता को लगा एक और झटका, मदर डेयरी के बाद अमूल ने बढ़ा दिए दूध के दाम, नई दरें लागु, टोंड से लेकर फुल क्रीम तक बदले रेट
Another blow from inflation for the common man: following Mother Dairy, Amul has also raised milk prices. The new rates are now in effect, with price changes across categories ranging from toned to full-cream milk.
महंगाई का एक और झटका देश की आम जनता पर पड़ा है. त्योहारों के बीच अब सुबह की चाय से लेकर बच्चों के दूध तक का खर्च बढ़ने वाला है. देश की दो बड़ी डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने अपने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें 12 नवंबर 2026 यानी आज से लागू हो चुकी हैं. मदर डेयरी ने दूध के अलग-अलग वेरिएंट पर 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए हैं, जबकि अमूल के कुछ प्रमुख पैक की कीमतों में भी 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इसका सीधा असर अब आम परिवारों के मासिक बजट पर पड़ेगा,
दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का दूध इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अब हर लीटर के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, कंपनी ने टोंड, फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध की कीमतें बढ़ाई हैं, नई दरों के मुताबिक, टोंड दूध (बल्क वेंडेड) की कीमत 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है, वहीं, पैक वाले टोंड दूध के लिए अब 60 रुपये की जगह 62 रुपये चुकाने होंगे, वहीं, फुल क्रीम दूध की कीमत 72 रुपये से बढ़ाकर 76 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, डबल टोंड दूध अब 54 रुपये के बजाय 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, इसके अलावा गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर हो गई है,
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
मदर डेयरी दूध की नई प्राइस लिस्ट
अमूल दूध की नई कीमतें भी लागू
अमूल ने भी अपने ताजा पैक दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है, गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के मुताबिक अमूल के दूध की कीमतों में करीब 4 से 5 फीसदी तक इजाफा किया गया है, अमूल ताजा टोंड मिल्क (3 फीसदी फैट) की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है, वहीं, अमूल गोल्ड (6 फीसदी फैट) अब 4 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है, कंपनी के मुताबिक, ये नई दरें देश के प्रमुख बाजारों में लागू होंगी,
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



