ई-रिक्शा चालक ने साथी के साथ मिलकर यात्री से लूट, 3 हजार रुपए और मोबाइल छीनकर फरार, CCTV की मदद से 2 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
An e-rickshaw driver, along with an accomplice, robbed a passenger—snatching 3,000 rupees and a mobile phone before fleeing; both suspects were arrested within two hours with the help of CCTV footage.
रायपुर : राजधानी में ई-रिक्शा में सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने रेलवे स्टेशन जा रहे यात्री को निशाना बनाकर 3 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा और लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 नवंबर को मदेश मानापुरे रेलवे स्टेशन जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुए थे. इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ऑक्सीजोन गार्डन के पास चालक ने अचानक वाहन रोक दिया. इसके बाद चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर यात्री को घेर लिया और उसकी जेब से 3 हजार रुपये तथा वीवो मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए.
पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की. पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले. साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय किया. तकनीकी सबूतों और मुखबिर से मिली खबर के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दो घंटे के भीतर पकड़ लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास बघेल उर्फ चिंगरी (18), निवासी टिकरापारा और विनोद राणा उर्फ डैनी (21), निवासी कबीर नगर के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने यात्री से लूटपाट करना कबूल किया. पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा जब्त कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. विकास बघेल उर्फ चिंगरी उम्र 18 साल निवासी सुदामा नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर छत्तीसगढ़
2. विनोद राणा उर्फ डैनी उम्र 21 साल निवासी अंबेडकर आवास, थाना कबीर नगर, रायपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



