तैरते मिली नाबालिग लड़की की लाश, दो दोस्तों के साथ घुमने गए युवक की अभनपुर के पास नहर में डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम
A young man who went for a walk with two friends died due to drowning in a canal near Abhanpur the only lamp in the house extinguished mourning spread in the family
अभनुपर/बकतरा : अभनुपर क्षेत्र के ग्राम बकतरा के पास बड़ी नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था. इस दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया और डूब गया. युवक का शव आधा किमी दूर मिला है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर अटल आवास में रहने वाले डागेश्वर पांडेय उम्र 19 साल, मनीष शर्मा उम्र 19 साल और ईशु ठाकुर उम्र 16 साल तीनों छात्र गुरुवार सुबह बकतरा सिंचाई कॉलोनी की तरफ घूमने गए थे. इस दौरान कॉलोनी के पास बड़ी नहर में डागेश्वर नहाने के लिए उतरा था. बताया जा रहा है कि डागेश्वर को थोड़ा बहुत तैराना आता था. इसलिए पानी में उतर गया. वहीं दो छात्रों को तैरना नहीं जानता था. इसलिए वे बाहर ही थे. नहाने के दौरान डागेश्वर को ज्यादा गहराई का अंदाजा नहीं हो पाया और पानी के तेज बहाव में बहकर डूब गया.
मनीष और ईशु ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. खबर के बाद अभनपुर थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस युवक के शव को खोजने में जुट गई. करीब एक घंटे बाद आधा किमी दूर युवक का शव बरामद किया गया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. वहीं मृतक के परिजनों को खबर दे दी है. डागेश्वर घर का इकलौता बेटा था. बेटे की मौत के बाद परिजन सदमे में है. वहीं घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
नहर में तैरते हुए मिली नाबालिग लड़की की लाश, जांच में जुटी पुलिस
रायगढ़/खरसिया : नहर में एक नाबालिक बच्चे की तैरती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. दुर्घटना रायगढ़ खरसिया विधानसभा के ग्राम बरगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.
गांव के नहर में एक नाबालिग लड़की की लाश तैरती हुई मिली है. लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वही घटना की जनाकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया थाना क्षेत्र के बरगढ़ से मोहंदी मायनर गांव की ओर नहर में एक शव को तैरते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची खरसिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक लड़की की उम्र लगभग 10-12 साल के बीच का बताई जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि शव कोरबा से निकलने वाली नहर से बहती हुई बरगढ़ तक पहुंची है.
लाश दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने लड़की के बालिग होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि इस लाश की पहचान के लिए जिले की सभी थानों से गुम इंसान संबंधी जानकारी मांगी गई है वही पूरी घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



