घर में एक पंखा, दो बल्ब और टीवी, बिजली बिल आया 1.9 लाख रुपये, परेशान युवक ने कर ली खुदकुशी, JE-SDO और इंजीनियर सस्पेंड

There is one fan two bulbs and TV in the house electricity bill was Rs 19 lakh troubled youth committed suicide JE-SDO and engineer suspended

घर में एक पंखा, दो बल्ब और टीवी, बिजली बिल आया 1.9 लाख रुपये, परेशान युवक ने कर ली खुदकुशी, JE-SDO और इंजीनियर सस्पेंड

उन्नाव : पिछले कुछ साल से आम लोग बढ़ते बिजली बिलों से बेहद परेशान हैं. इस बीच उन्नाव में एक चौंकाने वाली घटना घटी है. शुभम राजपूत के घर बिजली का बिल एक लाख रुपये आने से मानसिक परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. यह मामला अचलगंज थाना क्षेत्र के कुशलपुर वसैना गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुभम राजपूत ने बिजली के बढ़ते बिल से परेशान होकर अपनी जान दे दी. जबकि इस छोटे से घर में एक पंखा, दो बल्ब और एक टीवी जैसे कुछ ही बिजली के उपकरण थे. मगर इस युवक के घर का बिजली बिल एक लाख रुपये से ज्यादा आया. उसके बाद दुसरे महीने फिर बिजली बिल आया. जिससे मानसिक सदमे और तनाव में आए शुभम राजपूत ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
इस मामले में मृत युवक के परिजनों ने बिजली विभाग के अफसरों पर आरोप लगाकर कहा कि हमारे बेटे ने बढ़े हुए बिजली बिल से परेशान होकर अपनी जिंदगी कर ली. हमारी शिकायतों पर भी ध्यान नहीं दिया गया.
पूरी घटना उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के कुशलपुर वसैना गांव की है. यहां का युवक शुभम राजपूत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. शुभम के पिता महादेव ने गंभीर इल्जाम लगाते हुए कहा कि पिछले महीने बिजली विभाग की कुप्रबंधन की वजह से हमारे घर का बिजली बिल एक लाख रुपये से ज्यादा आया था. इस महीने भी बिजली बिल 8 हजार रुपये आया. उसका खामियाजा हमारे बेटे को भुगतना पड़ रहा था. वह परेशान थे कि इतना बिल कहां से चुकाएं। इससे आखिरकार उसने ये कदम उठाया.
बिजली बिल की वजह से युवक की मौत का मामला सामने आने के बाद नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने संज्ञान लेलेते हुए तीन अफसरों को सस्पेंड कर दिया. साथ ही एसडीओ रवि यादव, जेई आशीष सिंह पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए. अधिशासी अभियंता सूर्योदय कुमार वर्मा पर भी केस दर्ज होगा. मामले की जांच कराई जा रही है, कोई अन्य भी दोषी मिला तो कार्रवाई होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb