बिहार में NDA 200 पार, नीतीश ही बनेंगे सीएम, हाफ सेंचुरी पर अटक गया महागठबंधन, RJD-कांग्रेस पस्त, असदुद्दीन ओवैसी चमके

NDA crosses 200 in Bihar, Nitish Kumar will be CM, Grand Alliance stalls at half century mark, RJD-Congress decimated, Asaduddin Owaisi shines

बिहार में NDA 200 पार, नीतीश ही बनेंगे सीएम, हाफ सेंचुरी पर अटक गया महागठबंधन, RJD-कांग्रेस पस्त, असदुद्दीन ओवैसी चमके

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और एनडीए बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहा है. अब तक आए रुझानों में एनडीए 200 पार करती नजर आ रही है. करीब-करीब ये तय होता नजर आ रहा है कि पटना के 'सियासी किले' पर बार फिर से नीतीश कुमार का कब्जा होगा और एनडीए की सरकार बनेगी.
दरअसल, सूबे की 243 सीटों के लिए हुए दो चरणों में पड़े वोटों की गिनती 46 केंद्रों पर हो रही है. नीतीश कुमार ने मतगणना से पहले ही जोश-ओ-खरोश के साथ जीत का दम भर दिया था. तो वहीं तेजस्वी यादव ने भी 18 नवंबर को शपथ लेने का दावा किया था. लेकिन तेजस्वी का दावा खोखला साबित हो रहा है. आरजेडी को तगड़ा झटका लगा है. वहीं अब तक के रुझान ओवैसी की पार्टी के लिए भी राहत भरे साबित हुए हैं. 
एग्जिट पोल में महिलाओं और ओबीसी का समर्थन एनडीए को मिलने की संभावना जताई गई थी. एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को महिलाओं, ओबीसी और ईबीसी वर्ग का मजबूत समर्थन मिला है. चुनाव नतीजे तय करेंगे कि सत्ता नीतीश की रहेगी या तेजस्वी बिहार के मुस्तकबिल की नई कहानी लिखेंगे. 
जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा गया था. हर हालत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे. यह भाजपा के कई बड़े नेता भी कह चुके हैं.
वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने एक बार फिर से सीमांचल में अपनी ताकत का एहसास करवाया है. एआईएमआई 5 सीटों पर जीत दर्ज की है. एआईएमआईएम ने बिहार के मुस्लिम बहुल सीमांचल इलाके में लगातार दूसरी बार बेहतर प्रदर्शन किया है. जीत दर्ज करते हुए दिख रही है. जोकीहाट, कोचाधामन, ठाकुरगंज, अमौर, बायसी सीट पर ओवैसी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है.
अमौर से अख्तरुल ईमान ने 38928 वोटों से जीत दर्ज की है. कोचाधामन से मो. सरवर आलम 23021 मतों से विजयी हुए हैं. जोकीहाट से मो. मुर्शीद आलम विजयी हुए हैं. बहादुरगांज से मो. तौसीफ आलम ने जीत हासिल की है. बायसी से गुलाम सरवर विजयी बने हुए हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
वरिष्ठ पत्रकार रवि उपाध्याय का कहना है कि AIMIM की लगातार सफलता के पीछे कई कारण हैं. सबसे पहला और महत्वपूर्ण कारण है कि सीमांचल क्षेत्र का विकास और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मामले में पिछड़ा होना. ओवैसी का आक्रामक और स्पष्टवादी बयानबाजी का अंदाज एक तबके को बेहद पसंद आता है, जो अपने अधिकारों के लिए मजबूती से खड़े होने की बात करता है.
जेल में बंद जदयू नेता अनंत सिंह ने मोकामा सीट जीत ली है. उन्हें 91,416 वोट मिले और उन्होंने 28,206 मतों के अंतर से जीत हासिल की. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद की वीणा देवी को 63,210 वोट मिले, जबकि जन सुराज पार्टी के प्रियदर्शी पीयूष को 19,365 वोट मिले.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

बिहार में कुल 36 मंत्रियों में से 29 मंत्रियों (बीजेपी के 16 और जेडीयू के 13 नेता) की किस्मत आज तय होनी है. दोपहर 01:25 बजे तक चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, ज्यादातर मंत्रियों का प्रदर्शन अच्छा नजर आ रहा है.

जेडीयू (JDU) के मंत्री

सोनवर्षा – रत्नेश सदा – आगे
भोरे – सुनील कुमार – आगे
कल्याणपुर – महेश्वर हजारी – आगे
सराय रंजन – विजय कुमार चौधरी – आगे
नालंदा – श्रवण कुमार – आगे
फुलपरास – शीला कुमारी मंडल – आगे
सुपौल – बिजेंद्र प्रसाद यादव – आगे
धमदाहा – लेसी सिंह – आगे
अमरपुर – जयंत राज – आगे
चैनपुर – मो. जामा खान – आगे
चकाई – सुमित कुमार सिंह – आगे
बहादुरपुर – मदन सहनी – आगे

बीजेपी (BJP) के मंत्री

दरभंगा (सदर) – संजय सरोजी – आगे
झाले – जीवेश कुमार मिश्र – आगे
साहेबगंज – राजू कुमार सिंह – आगे
अमनौर – कृष्णा कुमार मंटू – आगे
सीवान – मंगल पांडे – आगे
बछवाड़ा – सुरेंद्र मेहता – आगे
बिहारशरीफ – डॉ. सुनील कुमार – आगे
बांकीपुर – नितिन नवीन – आगे
लखीसराय – विजय कुमार सिन्हा – आगे
तारापुर – सम्राट चौधरी – आगे
बेतिया – रेणु देवी – आगे
हरसिद्धि– कृष्णानंदन पासवान – आगे
झंझारपुर – नीतीश मिश्रा – आगे
छातापुर – नीरज कुमार सिंह बबलू – आगे
सिकटी – विजय कुमार मंडल – आगे
गया टाउन – प्रेम कुमार – आगे

पीछे चल रहे मंत्री

कुढ़नी – केदार प्रसाद गुप्ता (भाजपा) – पीछे

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

इन सीटों पर आगे चल रहे बीजेपी उम्मीदवार

रामनगर(2) - नन्‍द किशोर राम
नरकटियागंज(3) - संजय कुमार पाण्डेय
बगहा(4) - राम सिंह
लौरिया(5) - विनय बिहारी
नौतन(6) - नारायण प्रसाद
चनपटिया(7) - उमाकांत सिंह
बेतिया(8) - रेणु देवी
रक्‍सौल(10) - प्रमोद कुमार सिन्हा
हरसिद्धि (13) - कृष्णनंदन पासवान
कल्‍याणपुर(16) - सचीन्द्र प्रसाद सिंह
पिपरा(17) - श्याम बाबू प्रसाद यादव
मधुबन(18) - राणा रणधीर
मोतिहारी(19) - प्रमोद कुमार
चिरैया(20) - लाल बाबू प्रसाद गुप्ता
ढाका(21) - पवन कुमार जायसवाल
रीगा(23) - बैद्यनाथ प्रसाद
बथनाहा(24) - अनिल कुमार
परिहार(25) - गायत्री देवी
सीतामढ़ी(28) - सुनील कुमार पिन्टू
बेनीपट्टी(32) - विनोद नारायण झा
खजौली(33) - अरुण शंकर प्रसाद
राजनगर(37) - सुजीत कुमार
झंझारपुर(38) - नीतीश मिश्रा
छातापुर(45) - नीरज कुमार सिंह
नरपतगंज(46) - देवंती यादव
फारबिसगंज(48) - विद्या सागर केशरी
सिकटी(51) - विजय कुमार मंडल
बनमनखी(59) - कृष्ण कुमार ऋषि
पूर्णियाँ(62) - विजय कुमार खेमका
कटिहार(63) - तारकिशोर प्रसाद
प्राणपुर(66) - निशा सिंह
कोढ़ा(69) - कविता देवी
सहरसा(75) - आलोक रंजन
गौड़ाबौराम(79) - सुजीत कुमार
अलीनगर(81) - मैथिली ठाकुर
दरभंगा(83) - संजय सरावगी
हायाघाट(84) - राम चन्द्र प्रसाद
केवटी(86) - मुरारी मोहन झा
जाले(87) - जिवेश कुमार
औराई(89) - रमा निषाद
मुजफ्फरपुर(94) - रंजन कुमार
बरूराज(96) - अरुण कुमार सिंह
साहेबगंज(98) - राजू कुमार सिंह
बैकुण्‍ठपुर(99) - मिथिलेश तिवारी
गोपालगंज(101) - सुभाष सिंह
सिवान(105) - मंगल पांडे
दरौंदा(109) - कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह
गोरेयाकोठी(111) - देवेशकान्त सिंह
बनियापुर(115) - केदार नाथ सिंह
तरैया(116) - जनक सिंह
छपरा(118) - छोटी कुमारी
अमनौर(120) - कृष्ण कुमार मंटू
सोनपुर(122) - विनय कुमार सिंह
हाजीपुर(123) - अवधेश सिंह
लालगंज(124) - संजय कुमार सिंह
राघोपुर(128) - सतीश कुमार
पातेपुर(130) - लखेन्‍द्र कुमार रौशन
रोसड़ा(139) - बीरेन्द्र कुमार
बछवाड़ा(142) - सुरेन्द्र मेहता
तेघड़ा(143) - रजनीश कुमार
बिहपुर(152) - कुमार शैलेन्द्र
पीरपैंती(154) - मुरारी पासवान
भागलपुर(156) - रोहित पाण्डेय
बाँका(161) - राम नारायण मंडल
तारापुर(164) - सम्राट चौधरी
मुंगेर(165) - कुमार प्रणय
लखीसराय(168) - विजय कुमार सिन्हा
बिहारशरीफ(172) - डॉ० सुनील कुमार
बाढ़(179) - सियाराम सिंह
दीघा(181) - संजीव चौरसिया
बाँकीपुर(182) - नितिन नवीन
कुम्‍हरार(183) - संजय कुमार
पटना साहिब(184) - रत्नेश कुमार
दानापुर(186) - राम कृपाल यादव
बिक्रम(191) - सिद्धार्थ सौरव
बड़हरा(193) - राघवेन्‍द्र प्रताप सिंह
आरा(194) - संजय सिंह (टाइगर )
अगिआँव(195) - महेश पासवान
तरारी(196) - विशाल प्रशांत
शाहपुर(198) - राकेश रंजन
बक्‍सर (200) - आनन्द मिश्र
मोहनिया(204) - संगीता कुमारी
भभुआ(205) - भरत बिन्द
अरवल(214) - मनोज कुमार
औरंगाबाद(223) - त्रिविक्रम नारायण सिंह
गुरूआ(225) - उपेन्द्र प्रसाद
गया टाउन(230) - प्रेम कुमार
वजीरगंज(234) - वीरेन्द्र सिंह
हिसुआ(236) - अनिल सिंह
वारिसलीगंज(239) - अरुणा देवी
जमुई(241) - श्रेयसी सिंह