रायपुर में मां-बेटी की रहस्यमयी मौत हत्या नहीं, पुलिस ने किया खुलासा, मां की ज्यादा शराब पीने से मौत, बेटी को आया हार्टअटैक

The mysterious deaths of a mother and daughter in Raipur were not murders, police revealed. The mother died from excessive drinking and the daughter suffered a heart attack.

रायपुर में मां-बेटी की रहस्यमयी मौत हत्या नहीं, पुलिस ने किया खुलासा, मां की ज्यादा शराब पीने से मौत, बेटी को आया हार्टअटैक

रायपुर : रक्षाबंधन के दिन मां-बेटी की रहस्यमयी मौत की गुत्थी अब सुलझ गई है. पुलिस को विसरा रिपोर्ट में पता चला है कि मां की मौत ज्यादा शराब पीने से हुई थी. जब बेटी ने मां को तड़पते हुए देखा तो उसे कार्डियक अरेस्ट आ गया. वह भी जमीन पर गिर गई और उसकी भी मौत हो गई. घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था. जिससे पुलिस को कोई चश्मदीद नहीं मिला. न ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह सामने आ पाई थी. जिसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं का विसरा प्रिजर्व करवाया था. अब विसरा रिपोर्ट में स्थिति साफ हो जाने के बाद पुलिस जांच क्लोज करेगी.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर से लगे खरोरा के पचरी गांव के सतनामी पारा में 9 अगस्त को मां-बेटी की संदिग्ध हालत में लाश मिली थी. बिंदा बाई चतुर्वेदी उम्र 55 साल अपने बेटे शीतल चतुर्वेदी उम्र 34 साल के साथ गांव के घर में रहती थी. 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सुबह करीब 11 बजे बिंदा की बेटी उषा मनहरे उम्र 40 साल त्योहार मनाने अपने मायके पचरी गांव आई थी.
उषा के 2 भाई 2 बहन है. शाम को उषा की बड़ी बहन का बेटा धीरज भी घर आया था. धीरज अपनी मौसी और नानी के साथ बातचीत की. खाना खाया और अपने घर वापस चला गया. उस दौरान घर में मौजूद भाई शीतल नशे की हालत में सोया था. रात करीब 8 बजे शीतल सोकर उठा और तालाब जाने के लिए घर से निकला तो उसकी मां बिंदा बाई और बहन उषा आपस में बात कर रहे थे. लेकिन शीतल तालाब नहीं जाकर आधे रास्ते से ही घर वापस आ गया. वापस घर पहुंचते ही उसने देखा कि बरामदे में मां और बहन उषा अंदर कमरे में जमीन पर गिरी थी. और तड़प रही थी.
उसने फौरन पड़ोस के डॉक्टर को बुलाया. लेकिन दोनों महिलाओं की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने इलाज करने से इंकार कर दिया. फिर डॉक्टर ने एम्बुलेंस को बुलाया और पुलिस को खबर दी गई. लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही दोनों मां-बेटी की मौत हो चुकी थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t