1 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरु करे सरकार- रामकृष्ण ध्रुव, दम तोड़ रही स्वास्थ्य व्यवस्था, इलाज की कमी में जनता बे-मौत मरने मजबूर
Government should start buying paddy on support price from 1st November Ramkrishna Dhruv health system is collapsing people are forced to die due to lack of treatment
यूथ हब के दुकानदारों, छात्रों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे- विकास उपाध्याय
रायपुर : साइंस कॉलेज यूथ हब में बुलडोजर चलाने को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बयान में कहा कि रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल और पश्चिम विधायक राजेश मूणत सत्ता के नशे में अपनी मानसिक संतुलन खो बैठे हैं.
उपाध्याय ने कहा कि करीब साल-डेढ़ साल से उस यूथ हब में स्टालों का संचालन हो रहा है. जबकि इसको लेकर राजेश मूणत जी द्वारा पूर्व में अफवाह फैलाया गया कि इसके खुलने से जुर्म को बढ़ावा मिलेगा. नशे के कारोबार बढ़ेंगे. चाकूबाजी और हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएँ होगी. लेकिन यूथ हब के शुरु से लेकर अब तक उस जगह पर किसी भी तरह का जुर्म नहीं हुआ है. इसकी जानकारी संबंधित थाने में जाकर ली जा सकती है. और वहीं वर्तमान में लोगों को वहां रोजगार मिल गया है. तो बीजेपी को तकलीफ हो रही है.
उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक राजेश मूणत जी सिर्फ अपनी हठधर्मिता की वजह से उस यूथ हब को तोड़वाना चाहते हैं. जैसे इसी हठधर्मिता की वजह से उन्होंने स्काईवॉक का निर्माण करवाया और जिस स्काईवॉक को लेकर रायपुर की जनता के बीच में उनकी किरकिरी हुई. उसे फिर दोहराने का काम कर रहे हैं.
उपाध्याय ने कहा कि आज उस यूथ हब में मध्यमवर्ग के लोगों के लिए सुबह और शाम के खाने का इंतजाम हो पा रहा है और गरीब परिवार के लोग कर्ज लेकर उसका संचालन कर रहे हैं और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं. ऐसी हालत में उन परिवारों के साथ इसको तोड़ने जैसे फैसले लेना गलत होगा. यूथ हब वाले क्षेत्र में करीब 80 प्रतिशत छात्र-छात्राएँ हॉस्टल में रहते हैं. चाहे वह एनआईटी का हॉस्टल हो. रविशंकर विश्वविद्यालय हो. साईंस कॉलेज हो. आयुर्वेदिक कॉलेज हो या फिर संस्कृत कॉलेज हो. ऐसे छात्रों के लिए ही इस यूथ हब का निर्माण किया गया है. कांग्रेस पार्टी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की लड़ाई लड़ेगी. हम साइंस कॉलेज यूथ हब को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देंगे. यूथ हब के दुकानदारों, छात्रों के लिए कांग्रेस के नेता सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे और हर हाल में चाहे अदालत भी जाना पड़े तो भी जाएंगे. लेकिन मध्यमवर्ग के हित और गरीब वर्गों के लोगों के लिए जो रोजगार का साधन बना है उसको बचाकर रहेंगे. उपाध्याय ने कहा कि राजेश मूणत, बृजमोहन अग्रवाल और भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं के सद्बुद्धि के लिए यज्ञ कराया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
भाजपा सरकार में दम तोड़ रही है स्वास्थ्य व्यवस्था, इलाज़ के अभाव में जनता बे-मौत मरने मजबूर
रायपुर : छत्तीसगढ़ में दिनों-दिन बदहाल होती स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 10 महीनो में ही भाजपा की सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो गई है. नई व्यवस्था तो दूर, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा बने बनाए सिस्टम को भी यथावत संचालित करने में यह सरकार नाकाम रही है. सुदूर ग्रामीण अंचलों की तो छोड़िए, राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में ही 350 से ज्यादा मशीने बंद है. सिटी स्कैन, एमआरआई ही नहीं 80 वेंटीलेटर भी खराब हो चुके हैं. मेकाहारा के आईसीयू में पल्स/बीपी मॉनिटर बंद पड़े हैं, प्रेशर इंजेक्टर, डिजिटल एक्स-रे और कलर डॉपलर भी मेंटेनेंस के अभाव में कबाड़ हो रहे हैं. जांच, इलाज और दवा की कमी की वजह से लोग भी मौत मरने मजबूर हैं.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि आयुष्मान योजना के नाम पर मोदी सरकार का झूठा यशोगान करने वाले भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम कई जिलों में पूरी तरह से बंद हो गया है. नया कार्ड बनवाने के लिए लोग भटक रहे हैं. आयुष्मान योजना के तहत नियुक्त किए गए स्वास्थ्य मितानों को पिछले 4 महीना से वेतन नहीं मिला है. 700 से ज्यादा परिवारों इस त्यौहार के समय आर्थिक संकट से जूझने मजबूर हैं और यह सरकार झूठे कागजी दावे करके अपनी पीठ थपथपाने में मस्त है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर दुर्भावना पूर्वक काम कर रही है. डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना बंद कर दी गई है. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय जो 25 लाख तक मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना संचलित थी वह भी अघोषित तौर पर बंद है. मोहल्ला क्लीनिक, हाट बाजार क्लिनिक, दाई दीदी क्लिनिक, शहरी स्लम चिकित्सा योजना, हमर अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं साय सरकार की उपेक्षा का शिकार हो चुकी है. विकास 10 महीना के दौरान छत्तीसगढ़ में मलेरिया संक्रमण दर 10 गुना बढ़ चुका है. पीलिया और डायरिया जैसी मौसमी बीमारियों से सैकड़ो लोग मर रहे हैं.
सरकार के अर्कमण्यता के चलते 300 करोड़ से ज्यादा का टेस्ट किट और वैक्सीन बिना उपयोग के ही एक्सपायर हो गया. टीकाकरण के दौरान बिलासपुर और सरगुजा में स्वस्थ शिशुओं की मौत इस बात का प्रमाण है कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम में वैक्सीन सप्लाई के दौरान टेंपरेचर मेंटेन करने तक में यह सरकार नाकाम रही है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की उदासीनता के चलते सरकारी अस्पताल बदहाल हो चुके हैं. आयुष्मान कार्ड से इलाज करने वाले अस्पतालों का भुगतान रोके जाने से निजी अस्पताल आयुष्मान कार्ड से इलाज करने में हिला- हवाला करने लगे हैं. भुगतान अटकने में से कई छोटे निजी अस्पताल जो आयुष्मान कार्ड के भरोसे थे. उनमें तालाबंदी की नौबत आ गई है. सरकार की बदलती और दुर्भावना के चलते आम जनता छोटी-मोटी बीमारियों में भी इलाज के अभाव में बे-मौत मरने मजबूर हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
1 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरु करे सरकार- रामकृष्ण ध्रुव
गरियाबंद : ब्लाक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा सरकार 1 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरु करे. क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर किसान हरूना और कई तरह के धान खेतों में लगाते हैं जो दशहरा पर्व तक तैयार हो जाते हैं.
इस साल क्षेत्र में अच्छी फसल है और धान खरीदी लेट होने से किसानो को बिचौलियों के पास औने पौने दामों पर धान बेचने मजबूर होना पड़ेगा. इसलिए किसानो को नुकसान न हो और किसान हित को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को चाहिए कि 1 नवम्बर से धान खरीदी समर्थन मूल्य पर शुरु किया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या पर बोले पूर्व मंत्री शिव डहरिया
रायपुर : सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद फिर से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहें हैं. पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि प्रदेश में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है. इससे साफ है कि कानून व्यवस्था की हालत क्या है. जबसे प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. सरकार फैसले लेने में असक्षम है. यही वजह है कि प्रदेश के लोग अशांत हैं और इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही है.
वहीं धान खरीदी को लेकर भी प्रदेश में सियासत तेज है. सरकार शुरुआती समय में धान गीला होने का वजह बता कर 15 नवंबर से धान खरीदी करने का फैसला लिया है. इस पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा कि भाजपा वास्तव में किसानों का ज्यादा धान नहीं खरीदना चाहती. इसलिए धान खरीदी देर से करना चाहती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



