छत्तीसगढ़ में एक साथ होंगे पंचायत और निकाय के चुनाव, आईएएस ऋचा शर्मा की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट
Panchayat and civic elections will be held simultaneously in Chhattisgarh committee headed by IAS Richa Sharma submitted report to the government
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव आगे बढ़ सकता है. क्योंकि प्रदेश सरकार पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ करा सकती है. एक प्रदेश एक चुनाव के फामूर्ले पर काम कर रही विष्णुदेव साय सरकार ने दोनों चुनाव एक साथ कराने के लिए आईएएस ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया था. इस कमेटी ने राज्य सरकार को अपनी सिफारिश सौंप दी है.
सूत्रों के मुताबिक ऋचा शर्मा की अध्यक्षता वाली कमेटी ने पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ कराए जाने की सिफारिश की है. कमेटी ने कहा कि इससे धन और पैसे की बचत के साथ ही विकास कार्यों में तेजी से होंगे. अभी दोनों चुनाव अलग-अलग कराए जा रहे हैं. इसके लिए आचार संहित भी दो बार लगाई जाती है. इससे विकास के काम प्रभावित होते हैं. दो बार चुनाव कराए जाने से मैन पॉवर भी ज्यादा लगता है. ऐसे में दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने से इन सब की बचत होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



