आईसीआईसीआई बैंक से 55 लाख रुपये लेकर मैनेजर फरार, मचा हड़कंप, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस, आरोपी की तलाश जारी

Manager absconds with Rs 55 lakh from ICICI Bank creates panic case registered police engaged in investigation search for accused continues

आईसीआईसीआई बैंक से 55 लाख रुपये लेकर मैनेजर फरार, मचा हड़कंप, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस, आरोपी की तलाश जारी

महासमुंद/सरायपाली : आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड शाखा सरायपाली में कार्यरत रिलेशनशिप मैनेजर कुमार बोगी 55 लाख रुपये नगद लेकर भाग गया. इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक धर्मेन्द्र प्रधान पिता मोहन लाल प्रधान उम्र 31 साल आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड शाखा सरायपाली में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर जुलाई 2022 से कार्यरत है. बैंक की मैनेजर सौम्या मेहता वर्तमान में अवकाश पर हैं. इसी बैंक में कुमार बोगी भी रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर मई 2024 से कार्यरत था.
धर्मेन्द्र ने शिकायत में बताया है कि 19 नवम्बर 2024 को करीव 4 बजे तक कैश के लेन-देन का हिसाब किताब कर तिजोरी (डिफेन्डर) में रख दिया था. जिसमें क्लोजिंग बैलेंस 1,05,26,131 रुपये था. तिजोरी की एक चाबी धर्मेन्द्र के पास और दूसरी चाबी सहकर्मी रिलेशनशिप मैनेजर धीरेन्द्र प्रधान के पास रहती है. धर्मेन्द्र ने अपनी तिजोरी की चाबी बैग में रखकर बैग को अपने टेबल के नीचे में रख दिया था और धीरेन्द्र प्रधान भी अपनी चाबी अपने कैश केबिन के अंदर में रखा था. उसके बाद करीब 4 बजे तिजोरी को लॉक कर धीरेन्द्र प्रधान के साथ सेन्ट्रल बैंक स्टेटमेंट लेने चले गये थे. बैंक में ऑफिस बॉय रिकेश कलेत और कुमार बोगी रुके हुये थे.
20 नवम्बर को शाम करीब 6 बजे फिर कैश को टैली करते समय पता चला कि तिजोरी में रखा 55,00,000 रुपये गायब है. धर्मेन्द्र द्वारा बैंक का CCTV फुटेज चेक करने पर पता चला कि 19 नवम्बर 2024 को करीब 4:30 बजे तिजोरी से कुमार बोगी ने दो बैग में रुपयों को भरकर लेकर फरार हो गया.
जब कुमार बोगी को फोन लगाया गया तो उसका फोन बंद मिला. कुमार बोगी रुपयों को गबन करने से पहले ऑफिस बॉय रिकेश कलेत को स्नेक्स लेने बाहर भेज दिया था. रिकेश कलेत के नास्ता लेकर आने के बाद कुमार बोगी फिर उसे चाय लेने बाहर भेज दिया था. चाय लाते ही कुमार बोगी चाय और नास्ता न कर एमरजेंसी काम का बहाना बताकर रुपयों से भरा दोनों बैग लेकर बैंक से भाग गया.
20 नवम्बर को सुबह करीब 9:05 बजे उसने बैंक के ग्रुप में व्हाट्सएप्प के जरिए से मैसेज किया कि आज से वह बैंक के कर्मचारी और अपने परिवार वालों से भी सम्पर्क में नहीं रहेगा. तब धर्मेन्द्र ने घटना के बारे में बैंक के अन्य कर्मचारियों और शाखा प्रबंधक सौम्या मेहता को फोन से अवगत कराया. बैंक वाले भी कुमार बोगी के मोबाइल नंबर से सम्पर्क किये तब उसका नंबर बंद पाया गया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कुमार बोगी के खिलाफ 316(5)-BNS के तहत जुर्म कायम किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपी की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI