अभनपुर में तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर घायल, इलाके में शोक का माहौल
A speeding truck hit a scooter in Abhanpur, resulting in the tragic death of one youth and serious injuries to another, causing mourning in the area.
अभनपुर : रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम उल्बा निवासी भूषण लाल साहू उम्र 35 साल अपने दोस्त मनोज साहू के साथ स्कूटी नम्बर CG04 HZ 8951 से ग्राम खोरपा से अपने घर लौट रहे थे. शाम करीब 6:30 बजे जब वे भरेंगाभाठा पहुंचे. तभी सामने से परसुलीडीह की तरफ से आ रही तेज रफ्तार हाईवा नम्बर CG04 PK 5388 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि भूषण लाल साहू के सिर में गंभीर चोट आई. जबकि पीछे बैठे मनोज साहू के सिर के पीछे, आंख के पास और कमर में गंभीर चोटें आईं. दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभनपुर लाया गया. जहां डॉक्टरों ने भूषण लाल साहू को मृत घोषित कर दिया. घायल मनोज साहू का इलाज प्राइवेट अस्पताल अभनपुर में जारी है.
हादसे की खबर मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है. फिलहाल पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है. इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



