नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो से टकराई बाइक, सड़क हादसे में दो भाइयों ने मौके पर तोड़ा दम, ड्राइवर फरार, परिवार में पसरा मातम

An accident occurred on the National Highway the bike collided with a high-speed Bolero two brothers died on the spot in the road accident the driver absconded mourning spread in the family

नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो से टकराई बाइक, सड़क हादसे में दो भाइयों ने मौके पर तोड़ा दम, ड्राइवर फरार, परिवार में पसरा मातम

गरियाबंद : नेशनल हाईवे पर बोलेरो से टकराकर बाइक चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुटी. यह हादसा नेशनल हाइवे 130 सी में देवभोग थाना क्षेत्र के डोहेल ग्राम के पास हुआ है.
देवभोग से जा रही बोलेरा वाहन से मूडागांव की तरफ से आ रही बाइक की सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतना जबरदस्त थी कि बाइक चालक और सवार 20 मीटर दूर फेंका गए. हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए. वहीं बोलेरा का सामने का हिस्सा उखड़ गया. हादसे में बाइक चालक भवनों मांझी उम्र 35 साल और सवार दुलार मांझी उम्र 50 साल की मौके पर मौत हो गई.
दोनों आपस में ममेरा भाई हैं. जो निजी काम से रात करीब मुड़ागांव से देवभोग की तरफ आ रहे थे. बोलेरो खोखमा ग्राम का है. जो सराईपानी से आए मरीज को लेकर वापस लौट रही थी. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. हादसे की खबर ग्रामीणों ने एम्बुलेंस 108 को दिया. मौके से दोनों को अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार और चालक को मृत घोषित कर दिया.
देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने कहा कि जुर्म कायम कर मामले की जांच की जा रही है. हादसे की वजह लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना मालूम हो रहा है. सड़क चौड़ी होने के बावजूद आपस में टकराना समझ से परे है. शव को मर्च्यूरी भेज दिया गया है. पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb